फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या विराट कोहली के बिना कमजोर है टीम इंडिया? सौरव गांगुली ने दिया करारा जवाब

Tue, 18 Sep 2018 11:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि टीम इंडिया अच्छी है और नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी का कोई असर नहीं पड़ेगा, जब एशिया कप में बुधवार को गत चैंपियन अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच खेलेगी। एशिया कप में रिकॉर्ड्स को देखें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। टीम इंडिया ने 6 जबकि पाकिस्तान ने 5 मैच जीते।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli sourav ganguly
गांगुली ने कहा, 'दुबई में फिफ्टी-फिफ्टी मैच होगा। विराट कोहली की अनुपस्थिति बड़ा कारण साबित नहीं होगी क्योंकि टीम इंडिया अच्छी टीम है।' बता दें कि एशिया कप में सबसे सफल टीम इंडिया रही है। 'मेन इन ब्लू' ने सर्वाधिक 6 बार एशिया कप का खिताब जीता है जबकि पाकिस्तान ने तीन बार ट्रॉफी उठाई है।
विज्ञापन

3 of 5
ROHIT SHARMA 200
विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि, एशिया कप में पाकिस्तान ने अपने अभियान की जबरदस्त शुरुआत की और हांगकांग को 158 गेंदें शेष रहते 8 विकेट के बड़े अंतराल से हराया।

4 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
गांगुली ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने अपने प्रदर्शन में बहुत सुधार किया है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान ने भी अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। टीम इंडिया के साथ उनका मुकाबला रोमांचक होगा। इसमें दोनों ही टीमों के पास जीतने का बराबर मौका है।' बता दें कि पिछली बार टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भिड़ंत हुई थी, जिसमें सरफराज अहमद की टीम ने 180 रन से बाजी जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ms dhoni nets
बहरहाल, टीम इंडिया एशिया कप 2018 में मंगलवार को अपने अभियान की शुरुआत हांगकांग के खिलाफ करेगा। टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर पिछले कुछ समय से परेशानी बना हुआ है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि एशिया कप में यह परेशानी दूर होगी और टीम इंडिया सातवीं बार खिताब जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें