फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से निपटने खास तैयारी कर रहे धोनी, प्रैक्टिस सेशन से सामने आया यह VIDEO

Tue, 18 Sep 2018 11:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया एशिया कप 2018 में हांगकांग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। मंगलवार को दुबई में होने वाले इस मुकाबले को जीत भारत पाकिस्तान के खिलाफ अपने बड़े मुकाबले के लिए खुद को तैयार करना चाहेगी।
विज्ञापन

2 of 6
यह मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। विराट कोहली की गैरहाजिरी में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। ऐसे में एमएस धोनी का रोल एक बार फिर अहम हो जाएगा। रोहित को न सिर्फ कप्तानी में धोनी के अनुभव की मदद मिलेगी बल्कि मध्यक्रम का सारा भार भी माही उन्हीं के कंधों पर ही होगा।
विज्ञापन

3 of 6
पूर्व भारतीय कप्तान ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया है, इसे देखने से पता लगता है कि एमएस पाकिस्तान के खिलाफ एक विशेष योजना के तहत उतरने जा रहे हैं।
 

 

4 of 6
वैसे तो माही मैदान के हर कोने में शॉट मारने की क्षमता रखते हैं, लेकिन पुल शॉट मारते कम ही नजर आते हैं। ऐसे में मोहम्मद आमिर, हसन अली जैसे तूफानी पाकिस्तानी गेंदबाजों की शॉट बॉल से निपटने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान पुल शॉट का अभ्यास करते नजर आए।
विज्ञापन

5 of 6
अब देखना होगा एमएस धोनी किस तरह मध्यक्रम में भारतीय बल्लेबाजी क्रम को संभालते हैं। फिलहाल भारतीय अंतिम एकादश की घोषणा नहीं हुई है। मगर शिखर धवन, रोहित शर्मा जहां पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे तो केएल राहुल तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खलील अहमद - फोटो : self
चौथे नंबर पर धोनी के आने की उम्मीद है तो इसके बाद अंबाती रायुडू, केदार, जाधव, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक में से कोई 2 खिलाड़ी ही टीम में जगह बना पाएंगे। सातवें क्रम पर हार्दिक पांड्या का खेलना तय है। युजवेंद्र चहल-कुलदीप यादव के रूप में रोहित 2 स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। तेज गेंदबाजी का जिम्मा युवा शार्दुल-खलील के कंधे पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें