फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का शतक भारतीय सरजमीं पर पहली बार गया बेकार

Mon, 23 Oct 2017 01:54 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : ESPN
मुंबई वन डे में टीम इं‌डिया के कप्तान विराट कोहली ने रिकॉर्ड शतक जरूर बनाया पर टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। यह पहली बार हुआ है कि विराट कोहली ने भारत में शतक लगाया और टीम इंडिया मैच हार गई। मुंबई मैच से पहले भारत में विराट कोहली ने 12 शतक लगाए थे। इन सभी मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली थी। वैसे भारत ने 2013 के बाद पहली बार पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी सरजमीं पर मैच हारा है। इससे पहले विशाखापट्टनम में वेस्टइंडीज ने अक्टूबर 2013 में टीम इंडिया को हराया था। इस मैच में भी टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी। विराट कोहली इस मैच में नर्वस नाइंटीज का ‌शिकार होते हुए 99 रन पर आउट हो गए थे। 
विज्ञापन

विराट ने सचिन को छोड़ा पीछे

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
सचिन तेंदुलकर वन डे में शतकों की संख्या के मामले में विराट कोहली से 19 शतक आगे हैं। लेकिन पारियों के लिहाज से विराट कोहली सचिन से काफी आगे हैं। कोहली ने महज 192 पारियों में 31 शतक जड़ दिए हैं। वहीं मास्टर ब्लास्टर को यह आंकड़ा हासिल करने के लिए 271 पारियां खेलनी पड़ी। 
विज्ञापन

अपने घर में शतक के मामले में दूसरे नबंर पर विराट

3 of 5
विरा
सचिन तेंदुलकर के नाम अपनी सरजमीं पर सबसे ज्यादा 20 शतक लगाने का रिकॉर्ड है। विराट कोहली ने भारत में 13 शतक लगाकर अपनी सरजमीं पर शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग और हाशिम अमला के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्‍थान पर आ गए हैं। 
 

बतौर कप्तान विराट का 19 वां शतक 

4 of 5
विराट कोहली
कप्तान के रूप में विराट कोहली का मुंबई मैच का शतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19 वां शतक है। रिकी पोंटिंग 41, ग्रीम स्मि‌थ 33 तथा माइकल क्लार्क और ब्रयान लारा के नाम बतौर कप्तान 19 शतकों का रिकॉर्ड है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीवियों के खिलाफ डीन जोंस का रिकॉर्ड तोड़ा 

5 of 5
विराट कोहली
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 17 पारियों में वन डे में 1000 रन ठोंक दिए हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के डीन जोंस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 पारियों में 1000 रन बनाए थे। भारत की तरफ से वीरेंद्र सहवाग ने कोहली से पहले 21 पारियों में 1000 रन बनाए थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें