फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान ऑस्ट्रेलिया! कान खोलकर सुन लो जीत के बाद दिए कप्तान कोहली के ये 5 बयान

Tue, 11 Dec 2018 06:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एडीलेड में पहले क्रिकेट टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया को चेताया है कि मेहमान टीम के जज्बे में आगे भी कोई कमी नहीं आएगी और बाकी बचे तीन मैचों में भी टीम इंडिया जीत के इरादे से उतरेगी।

भारत ने आस्ट्रेलिया में 70 बरस में पहली बार श्रृंखला का पहला टेस्ट जीता जब उसने सोमवार को यहां 31 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन

2 of 6
हम सीरीज जीतने आए हैं

कोहली ने कहा, 'हम सिर्फ एक टेस्ट मैच से खुश नहीं होने वाले। हां, हम इस जीत से खुश हैं लेकिन हमें इसे आगे बढ़ाना होगा। हमारे पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है।'
भारत 2014 में भी एडीलेड ओवल में पहला टेस्ट जीतने के करीब पहुंचा था लेकिन अंत में उसे 48 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने कहा, 'इससे हमें इस तरह की बड़ी श्रृंखला खेलने के लिए सही लय मिली है। हमें पांच दिन तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। शारीरिक और मानसिक मेहनत, और भावनाएं भी, यह सभी नतीजें में नजर आईं, इसलिए यह विशेष अहसास है।'
विज्ञापन

3 of 6
मैं बर्फ की तरह कूल नहीं हूं

'मैच के दौरान धैर्य बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है। मैं यह नहीं कहता कि बर्फ की तरह कूल हूं लेकिन अपनी भावनाओं को दिखाना नहीं चाहता।  जसप्रीत बुमराह अपने आखिरी ओवर में गुस्सा हो रहे थे, लेकिन मैंने उन्हें शांत रहने को कहा। अपने गेंदबाजों पर मुझे बहुत गर्व है। पहली पारी में, हमने पहले सत्र में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी नहीं की। हम क्रीज पर अधिक देर टिकेंगे तो उन्हें दूसरे या तीसरे स्पैल के लिए आना होगा और आपके पास रन बनाने के अधिक मौके होंगे क्योंकि जब कूकाबूरा गेंद कोमल हो जाती है तो आप आसानी से शॉट खेल सकते हो।'

4 of 6
बल्लेबाजों को खास सलाह

भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि भारत ने पहली पारी में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी नहीं की और उन्होंने सोमवार को टीम के अपने साथियों से अधिक धैर्य और जज्बा दिखाने को कहा जिससे कि चार मैचों की श्रृंखला के बाकी टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को हताश किया जा सके।

कोहली ने कहा, 'पहली पारी में, हमने पहले सत्र में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी नहीं की और उनके गेंदबाजों को मैच में वापसी का मौका दिया। हम क्रीज पर अधिक देर टिकेंगे तो उन्हें दूसरे या तीसरे स्पैल के लिए आना होगा और आपके पास रन बनाने के अधिक मौके होंगे क्योंकि जब कूकाबूरा गेंद कोमल हो जाती है तो आप आसानी से शॉट खेल सकते हो।'
विज्ञापन

5 of 6
विजय-राहुल की तारीफ

विजय और राहुल ने दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की, मुझे लगता है कि उस समय आसमान में बादल छाए थे और वह काफी महत्वपूर्ण चरण था, उन्होंने गेंदबाजों को निशाना बनाया विशेषकर राहुल ने। मुझे लगता है कि इन योगदानों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 323 रन के लक्ष्य में 44 रन का योगदान बड़ा है।'

भारतीय कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस मैच में खेलने के तरीके पर सभी को गर्व होना चाहिए। प्रत्येक बल्लेबाज चाहता है कि वह 40 रन को शतक में बदले और अगले मैच में हम सभी यह करने का प्रयास करेंगे। अगर मैच आपके नियंत्रण में है तो इसका फायदा उठाओ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुछल्ले बल्लेबाजों के बारे में क्या कहा?

कोहली ने कहा, 'पुजारा ने अमूल्य पारी खेली। उनके धैर्य और प्रतिबद्धता से हमने वापसी की। हम जानते थे कि अच्छा स्कोर मेजबान टीम को संकोची बना देगा। कोई भी बढ़त महत्वपूर्ण होती और हमने 15 रन की बढ़त ली। इसके बाद दूसरी पारी में उसने और रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की।'

कोहली से पूछा गया कि क्या 323 रन का लक्ष्य पर्याप्त था, उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारा निचला मध्यक्रम और निचला क्रम अच्छा प्रदर्शन कर सकता था। हमें 30-35 रन और जोड़ने चाहिए थे जिससे मैच पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के हाथ से निकल जाता। पर्थ जाने से पहले हम इन चीजों पर गौर करेंगे लेकिन अगर कोई श्रृंखला से पहले मुझसे कहता कि श्रृंखला शुरू होने पर हम 1-0 से आगे हो जाएंगे तो मैं इसे हाथों हाथ लेता।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें