फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिलेड टेस्ट में सनसनीखेज हार से बौखलाया ऑस्ट्रेलिया, DRS पर ही उठाए सवाल

Tue, 11 Dec 2018 06:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tim paine
पहली बार ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जीत का सपना लेकर आई भारतीय क्रिकेट टीम ने दस साल में पहली टेस्ट जीत हासिल की। इस हार से बौखलाई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डीआरएस पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कंगारू कप्तान टिम पेन ने डीआरएस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया को कई विकेट डीआरएस की वजह से नहीं मिले। पेन की माने तो, 'डीआरएस सटीक सिस्टम नहीं है। ये बेहद ही झुंझलाहट पैदा करता है। हालांकि यह एक ऐसी चीज है जिस पर आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।'
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : File
एडिलेड टेस्ट के दौरान स्पिनर नाथन लियोन के 3 विकेट डीआरएस के बाद पलटे गए। यही देखने के बाद टिम पेन ने बॉल ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी पर ही सवाल खड़े कर दिए। टिम पेन ने कहा, 'बॉल ट्रैकिंग में कई गेंदें स्टंप्स के ऊपर से जाती दिखीं, लेकिन लाइव मैच में ऐसा नहीं लग रहा था।'

4 of 6
- फोटो : Espncricinfo
टिम पेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पर्थ में वापसी का भरोसा जताया। उन्होंने कहा 'अगर आप अच्छी टीम बनना चाहते हो तो आपको ऐसी टीम बनना होगा जिसे हराना मुश्किल होता है और आज हमने ऐसा किया। हमने भारत को जीत के लिये काफी संघर्ष करवाया। मुझे लगता है कि उन्होंने जितना सोचा था हमने उन्हें उससे ज्यादा मेहनत करवाई।'
विज्ञापन

5 of 6
बताते चलें कि भारतीय टीम के 323 रनों के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 291 रन पर ऑल आउट हो गई और पहला टेस्ट मैच हार गई। इस जीत के साथ ही भारत 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली
इसी के साथ विराट कोहली भारत के पहले कप्तान बन गए जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज का पहला ही टेस्ट मैच जीतने का कारनामा किया। ऑस्ट्रेलिया में खेली पिछली 11 टेस्ट सीरीज में भारत ने पहला टेस्ट मैच कभी नहीं जीता था। साथ ही आपको बता दें एडिलेड में भारत ने 15 साल बाद जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें