टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वन डे सीरीज शुरू होने से पहले टीम में सरप्राइज करने वाले बदलाव की बात कह चुके हैं। विराट ने विश्व कप 2019 के विश्व कप की तैयारियों के लिए इस तरह के प्रयोग के संकेत दिए थे। पांच वन डे मैचों की सीरीज के तीन मैचों में एक ही प्लेइंग इलेवन खेली है। लेकिन सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया में चौथे मैच में बदलाव जरूर देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
ओपनिंग में रोहित और शिखर ही बेहतर होंगे
2 of 6
रोहित-धवन की जोड़ी
- फोटो : International Cricket Council
पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले रोहित शर्मा और श्रीलंका के पूरे दौरे में आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले शिखर धवन ही भारत की पारी की शुरुआत करेंगे। ओपनिंग जोड़ी में बदलाव की उम्मीद कम है। पल्लेकली में मैच विनिंग पारी खेलने वाले रोहित ने इससे पहले श्रीलंका में ज्यादा रन नहीं बनाए थे। लेकिन अब वह बेहतर कर रहे हैं। आगामी दो मैचों में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। शिखर हमेशा की तरह टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाएंगे।
विज्ञापन
विराट-धोनी नहीं खेलेंगे!
3 of 6
विराट-धोनी
- फोटो : SELF
विराट कोहली एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे। आशंका जताई जा रही था कि विराट चौथे मैच में आराम करेंगे और उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम की कमान संभालने का मौका मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं होगा। महेंद्र सिंह धोनी दो मैचों में विनिंग पारी खेलकर अपने को विश्व कप 2019 के लिए प्रूव कर चुके हैं। लेकिन चौथा वनडे उनके करियर का 300वां वनडे मैच होगा। शानदार फॉर्म से गुजर रहे धोनी इस मैच को यादगार बनाने के पुरजोर कोशिश करेंगे।
ऑल राउंडरों में जाधव-पांड्या ही होंगे पहली पसंद
4 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : hindustan times
टीम के मध्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका में ए टीम के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले मनीष पांडे को केदार जाधव की जगह टीम में एंट्री मिल सकती है। केएल राहुल इस मैच में भी चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे। अब तक तीन वनडे में दो बार राहुल को मौका मिला है और उनका बल्ला खामोश ही रहा है ऐसे में उनके पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है टीम सीरीज पर 3-0 से पहले ही कब्जा कर चुकी है। ऐसे में राहुल जैसे बल्लेबाजों पर केवल व्यक्तिगत प्रदर्शन में सुधार करने का दबाव होगा। वहीं विराट के चहेते पांड्या भी टीम में बने रहेंगे। उन्हें केवल एक बार सीरीज में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है जिसमें उनका बल्ला खामोश रहा था।
विज्ञापन
चहल की जगह कुलदीप को मिलेगा मौका
5 of 6
कुलदीप यादव और विराट कोहली
- फोटो : twitter
यजुवेंद्र चहल ने पहले वन डे में बेहतर गेंदबाजी की थी लेकिन उसके बाद दो वन डे में उनका प्रदर्शन घातक नहीं रहा है। लेकिन विराट आईपीएल के अपने चहेते गेंदबाज को एक मौका और देंगे। अक्षर पटेल बांंए हाथ के गेंदबाज हैं उनकी जगह बांए हाथ के गेंदबाज कुलदीप यादव को मैदान पर उतारा जा सकता है। सोमवार को टीम मैनेजमेंट ने उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेजा इससे ये बात साफ हो गई है।
भुवनेश्वर बेहतर गेंदबाज हैं। लेकिन बदलाव और प्रयोग के तहत कुछ खिलाड़ियों को बैठाएंगे तभी दूसरों को मौका मिलेगा और पूल स्ट्रेंथ तैयार होगा। लिहाजा चौथे वन डे में भुवनेश्वर की जगह इस बार तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर को मौका मिल सकता है। शार्दुल ने मैच से पहले प्रेस को संबोधित कर पुष्टि कर दी है कि वो कल के मैैच में टीम का हिस्सा होंगे। शानदार फॉर्म में चल रहे जसप्रीत बुमराह एक बार फिर तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। उन पर प्रयोग की संभावन कम ही है क्यों कि टीम इंडिया सीरीज 5-0 से जीतना चाहेगी।