विराट कोहली ने जब से टीम इंडिया की टेस्ट टीम की कमान संभाली है। शुरुआती हार के बाद वह विजय रथ पर सवार हैं। लगातार चार टेस्ट सीरीज अपने नाम करने के बाद उनके सामने मुंबई टेस्ट जीतकर सीरीज और रिकॉर्ड अपने नाम नाम कर लेंगे।
विज्ञापन
क्या मुंबई में जीत का नया इतिहास रच पाएंगे विराट?
2 of 5
कपिल देव
- फोटो : getty
उनके सामने अब भारत के दिग्गज कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड है। यदि टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में मुंबई टेस्ट में जीत हासिल कर लेती है या ड्रॉ कर लेती है तो वह बतौर कप्तान 17 टेस्ट मैच में अपराजित रहने की बराबरी कर लेगी।
विज्ञापन
क्या मुंबई में जीत का नया इतिहास रच पाएंगे विराट?
3 of 5
कपिल देव
- फोटो : getty
कपिल की कप्तानी में भारत ने यह कमाल 1985 से 1987 के बीच किया था। इसकी शुरुआत 14 सितंबर 1985 को श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में ड्रॉ टेस्ट से हुई और नौ मार्च 1987 को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ ड्रॉ रहे टेस्ट तक यह सिलसिला चला था। बंगलुरु में जीत का यह क्रम टूटा जब पाकिस्तान ने 16 रन से भारत को मात दी थी। उस अपराजेय अभियान में भारतीय टीम ने चार मैचों में जीत दर्ज की थी मैच ड्रॉ रहे थे।
क्या मुंबई में जीत का नया इतिहास रच पाएंगे विराट?
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
विराट की टीम का विजय अभियान पिछले साल अगस्त में गाले में श्रीलंका से हारने के बाद भारत ने पिछले 16 टेस्ट में से एक में भी पराजय का सामना नहीं किया है। उसने 12 टेस्ट जीते जबकि चार ड्रॉ रहे। वो लगातार चार सीरीज श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड को मात दे चुके हैं। यदि वह लगातार पांचवीं सीरीज जीत लेते हैं तो नया इतिहास रच देंगे। मुंबई में एक साथ उनके पास दो रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।
लेकिन 1993 के बाद भारत इंग्लैंड से मुंबई में कोई टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। इंग्लैंड ने मुंबई में खेले पिछले दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को मात दी थी। इसलिए विराट के पास मुंबई में इंग्लैंड के विजय रथ को भी रोकने का मौका है। यदि वह ऐसा कर पाते हैं तो एक पंथ तीन काज हो जाएगा। लेकिन खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना उनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यह विराट और रिकॉर्ड के बीच बड़ी बाधा है।