8 दिसंबर से इंग्लैंड के खिलाफ शुरु हो रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया का एक प्रमुख बल्लेबाज और गेंदबाज टीम से बाहर हो गया है। ऐसे में भारत के मुंबई में सीरीज जीतने के अरमानों पर पानी फिर सकता है।
विज्ञापन
मुंबई टेस्ट: भारत को लगा दोहरा झटका, दो प्रमुख खिलाड़ी टीम से बाहर
2 of 6
मोहम्मद शमी
- फोटो : getty
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 10 विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के घुटने में मोहाली टेस्ट के बाद सूजन आ गई थी। बुधवार शाम तक उनके घुटने की सूजन खत्म नहीं हो पाई। इस कारण चौथे टेस्ट की टीम से उन्हें बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
मुंबई टेस्ट: भारत को लगा दोहरा झटका, दो प्रमुख खिलाड़ी टीम से बाहर
3 of 6
बीसीसीआई ट्वीट
- फोटो : twitter
टीम इंडिया की नई दीवार के रूप में उभरे उपकप्तान अजिंक्य रहाणे खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। लेकिन मुंबई टेस्ट से पहले उनकी उंगली में चोट लग गई। ऐसे में उन्हें भी टीम से बाहर होना पड़ा है। रहाणे के बदले मनीष पांडे और शमी की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह दी गई है। बीसीसआई ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी।
मुंबई टेस्ट: भारत को लगा दोहरा झटका, दो प्रमुख खिलाड़ी टीम से बाहर
4 of 6
मोहम्मद शमी
- फोटो : getty
शमी ने सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की है। उन्होंने अहम मौकों पर भारत को विकेट दिलाए हैं। ऐसे में उनके टीम से बाहर जाने पर कप्तान कोहली के लिए परेशानियां बढ़ जाएंगी। उनके विकल्प के तौर पर भुवनेश्वर कुमार को अंतिम 11 में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
मुंबई टेस्ट: भारत को लगा दोहरा झटका, दो प्रमुख खिलाड़ी टीम से बाहर
5 of 6
bhuvneshwar kumar, team India
- फोटो : Getty
भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली पिछली सीरीज में शानदार बोलिंग की थी। कोलकाता टेस्ट में कीवी टीम के 5 विकेट झटककर भुवनेश्वक कुमार ने जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह चोटिल हो गए और रिकवर होने के बाद टीम में उनकी जगह नहीं बन पाई थी। इंशात शर्मा की 9 दिसंबर को शादी है इसलिए उन्हें भी टीम से रिलीज कर दिया गया है। शार्दुल ठाकुर शायद ही अंतिम 11 में जगह बना पाएं।
मुंबई टेस्ट: भारत को लगा दोहरा झटका, दो प्रमुख खिलाड़ी टीम से बाहर
6 of 6
नोटबंदी: विराट कोहली
- फोटो : ani
सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान विराट कोहली ने बताया था कि शमी के खेलने के बारे में फैसला बुधवार शाम लिया जाएगा। विराट ने आगे कहा कि शमी के घुटने का ऑपरेशन हो चुका है, ऐसे में हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते, अन्यथा वह पूरे सत्र के लिए टीम से बाहर हो जाएगा। हम यह देखेंगे कि उसे कितने आराम की जरुरत है।
मुंबई टेस्ट के लिए संभावित भारतीय एकादश: मुरली विजय, पार्थिव पटेल(विकेट कीपर), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, मनीष पांडे, करुण नायर, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव