विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जब-जब उनका बल्ला चलता है क्रिकेट इतिहाल की कोई न कोई उपलब्धि उनके नाम दर्ज हो जाती है।
विज्ञापन
यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बने विराट
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : getty
कुछ ऐसा ही कारनामा कोहली ने विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ 246 रनों की विराट जीत हासिल करने के दौरान हासिल की।
विज्ञापन
यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बने विराट
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : PTI
विराट ने विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में 167 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने 81 रन बनाए थे। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बने विराट
4 of 7
विराट कोहली
- फोटो : getty
करियर के 50वें टेस्ट में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर और हरभजन सिंह यह कारनामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बने विराट
5 of 7
विराट कोहली
- फोटो : PTI
सुनील गावस्कर ने साल 1979 में अपने 50वें टेस्ट में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया था। वहीं हरभजन सिंह ने साल 2005 में हरभजन सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है। हरभजन के बाद किसी भारतीय बल्लेबाज को यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने में 11 साल लग गए।
विज्ञापन
यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बने विराट
6 of 7
विराट कोहली
- फोटो : PTI
विराट ने अपने 50वें टेस्ट में और भी कई उपलब्धि हासिल की। वह 50वें टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने इस मामले में सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा। गावस्कर ने 50वें टेस्ट में कुल 234 रन बनाए थे। जिसमें पहली पारी में 13 और दूसरी पारी में 221 रन शामिल थे। विराट ने 248 रन का नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बने विराट
7 of 7
विराट कोहली
विशाखापट्टनम टेस्ट विराट के करियर का 50वां टेस्ट है। 50वें टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाते ही विराट ऐसा करने वाले 6वें भारतीय बने। विराट से पहले पॉली उमरीगर, गुंडप्पा विश्वनाथ, सुनील गावस्कर, कपिल देव और वीवीएस लक्ष्मण यह कारनामा कर चुके हैं।