फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: आखिर क्यों मिला चोटिल विजय शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को मौका?

Mon, 01 Jul 2019 05:51 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मयंक अग्रवाल और विजय शंकर - फोटो : अमर उजाला
शिखर धवन के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के बाद ऑलराउंडर विजय शंकर चोटिल होकर विश्व कप 2019 से बाहर हो गए हैं। विजय शंकर अंगूठे की चोट के चलते अब टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। विजय को यह चोट नेट्स पर अभ्यास करते हुए लगी थी, जब जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर सीधे आकर शंकर के पैरों के अंगूठे पर आकर लगी थी।
विज्ञापन

2 of 7
विजय शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल कौन सा खिलाड़ी विजय शंकर की जगह लेगा, इसको लेकर पहले संस्पेंस था, लेकिन अब यह साफ हो गया है। जी हां, ऑलराउंडर विजय शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। आईसीसी ने भी मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।
 
विज्ञापन

3 of 7
मयंक अग्रवाल
अग्रवाल को घरेलू क्रिकेट में बड़ी प्रतिभा के रूप में देखा जाता है। अपने घरेलू राज्य कर्नाटक की ओर से खेलने वाले मयंक ने इंडिया 'ए' के लिए भी लगातार अच्छी बल्लेबाजी की है। 28 वर्षीय इस क्रिकेटर ने नवंबर 2017 में घरेलू क्रिकेट में तिहरा शतक भी जमाया था। आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल चुके मयंक फिलहाल किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा हैं।

4 of 7
mayank agarwal
मयंक अग्रवाल के नाम लिस्ट 'ए' के 75 मैचों में 3605 रन हैं। जहां उनका औसत 48.71 का रहा। स्ट्राइक रेट 100.72 का है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इस बल्लेबाज ने 46 मुकाबलों की 78 पारियों में 49.98 के बल्लेबाजी औसत से 3599 रन जुटाए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
mayank agarwal
दाएं हाथ के मयंक अग्रवाल 2017-18 के घरेलू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनके बल्ले से 2141 रन निकले थे। इस प्रदर्शन के दम पर सबसे पहली बार उन्हें पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई घरेलू टेस्ट सीरीज में चुना गया था। 
विज्ञापन

6 of 7
मयंक अगरवाल - फोटो : ipl
इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने 77 मैच खेले हैं। उनके नाम आईपीएल में पांच अर्धशतकों के साथ 1270 रन दर्ज हैं। आईपीएल के 12वें सीजन में मयंक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 13 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से केवल 332 रन ही बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टेस्ट मैच खेलते मयंक अग्रवाल
बता दें कि अग्रवाल ने पिछले साल ऐतिहासिक बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक दो टेस्ट मैचों में दो अर्धशतकों के साथ 195 रन बनाए हैं। उन्होंने डेब्यू मैच में ही अर्धशतक जड़कर कमाल किया था। उस दौरान उन्होंने 76 रन की शानदार पारी खेली थी। यह मुकाबला भारत ने 137 रन से जीता था। अगर उन्हें वर्ल्ड कप 2019 में खेलने का मौका मिलता है तो वह वन-डे में डेब्यू करने वाले 228वें भारतीय खिलाड़ी होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें