सुनील गावस्कर
गावस्कर ने पांड्या के निलंबन समाप्त होने पर कहा, 'बिना किसी सुनवाई के निलंबन रद्द क्यों कर दिया गया। क्या जो कुछ हार्दिक ने किया उसे सब भूल गए हैं। हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी हैं। वह न्यूजीलैंड पहुंच रहे हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में विजय शंकर का क्या होगा? अब तक खेले दो मैचों में शंकर ने बुरा प्रदर्शन नहीं किया है। पांड्या के पहुंचने बाद शंकर की क्या स्थिति होगी? क्या उसे वापस भारत भेजा जाएगा?'