फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय माल्या देखने पहुंचे भारत का मैच, भड़के फैंस बोले- देश का डाकू खुला घूम रहा

Mon, 10 Jun 2019 10:23 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विश्व कप के दौरान विजय माल्या - फोटो : एएनआई
लंदन में रविवार को विश्व कप 2019 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच खेला गया। इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर जहां दुनिया भर की निगाहें थीं तो भारतीय बैंकों को चूना लगाकर भाग चुके विजय माल्या भी मैच देखने पहुंचे। शराब कारोबारी माल्या को क्रिकेट मैदान के अंदर जाते हुए देखा गया।


 
विज्ञापन

2 of 6
विश्व कप मैच के दौरान विजय माल्या - फोटो : एएनआई
इस दौरान विजय माल्या हमेशा की तरह अपने खास अंदाज में ही दिखाई दिए। थ्री पीस कोर्ट पहने माल्या की आंखों पर चश्मा लगा हुआ था। समाचार एजेंसी ANI ने जब उनसे बात करनी चाही तो उन्होंने कैमरे पर साफ कहा कि वह यह मैच देखने आए हैं। माल्या ने इसके अलावा किसी और सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

3 of 6
विश्व कप मैच के दौरान विजय माल्या - फोटो : एनएनआई
देखते ही देखते सोशल मीडिया पर स्टेडियम के अंदर जाते विजय माल्या की तस्वीरें वायरल हो गई। फोटोज देखते ही क्रिकेट फैंस माने भड़क गए। माल्या को जमकर खरी-खोटी सुनाई गई। एक ने तो यहां तक कह डाला कि देश का डाकू खुला घूम रहा है।

नीचे देखिए ऐसे ही मजेदार ट्वीट्स
 


 


 


 



 

4 of 6
क्रिकेट मैच के दौरान विजय माल्या - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब माल्या भारत से भागने के बाद क्रिकेट मैच देखने पहुंचे हो। इससे पहले भी भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई टेस्ट सीरीज में भी माल्या स्टेडियम पहुंचे थे।
विज्ञापन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में उन्हें ओवल स्टेडियम में देखा गया था। उस दौरान उनके खिलाफ जमकर हूटिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजय वाल्या - फोटो : pti
बता दें कि माल्या भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे हैं। मार्च 2016 में वह लंदन भाग गए। माल्या को अप्रैल, 2017 में स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया था, लेकिन वो अदालत से जमानत पर छूट गए। भारत सरकार अब तक भगोड़े को देश नहीं ला पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें