फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टीम इंडिया ने मनाया 'विराट' जश्न, रोहित शर्मा ने केक काटकर जाधव के मुंह पर पोता

Thu, 01 Nov 2018 08:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तिरुवनंतपुरम वन-डे में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से पटकने के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैच की वन-डे सीरीज 3-1 से अपने नाम की। यह गेंदों के लिहाज से भारतीय टीम की दूसरी बड़ी जीत और 2018 का आखिरी वन-डे मुकाबला था, ऐसे में जश्न भी 'विराट' होना था।
विज्ञापन

2 of 5
जीत के बाद सभी खिलाड़ी होटल पहुंचे। जहां सेलिब्रेशन का सारा इंतजाम पहले ही किया गया था। आज के हीरो रहे रोहित शर्मा ने केक काटा। इसी बीच गुब्बारे लिए खड़े एमएस धोनी ने जडेजा के साथ मिलकर रोहित के कान के पास गुब्बारा फोड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
तेज आवाज से रोहित सहम गए जिसे देख सभी खिलाड़ी पेट पकड़कर हंसने लगे। केक काटने के बाद रोहित ने केदार जाधव को खिलाया और उनके बचा केक उनके चेहरे पर पोत दिया। टीम के इस जश्न का पूरा वीडियो बीसीसीआई ने ट्वीट किया है।

 

4 of 5
बताते चलें कि गुरुवार को खेले गए पांचवें और आखिरी वन-डे में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के सामने 105 रन का आसान लक्ष्य रखा। इसके जवाब में टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 14.5 ओवर्स में ही लक्ष्य पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 55 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए। विराट कोहली ने नाबाद 33 रन की पारी खेली। शिखर धवन (6) के रूप में भारत ने अपना एकमात्र विकेट खोया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें