फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्लिप में खड़ा था फिल्डर फिर हवा में उड़ते हुए लेग साइड में पकड़ा हैरतअंगेज कैच

Mon, 01 Mar 2021 09:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
स्लिप में खड़े फिल्डर का वायरल कैच - फोटो : सोशल मीडिया
स्लिप या बल्लेबाज के नजदीक किसी भी फिल्डिंग पोजिशन को बेहद संवेदनशील माना जाता है। हर वक्त गेंद लगने का खतरा तो मंडराता ही है, कैच लपकने के लिए समय भी बेहद कम मिलता है। ऐसे में खिलाड़ियों का चुस्त होने के साथ-साथ सजग होना भी बेहद जरूरी है। कई बार सेकेंड का 10वां हिस्सा भी कैच लपकने या छोड़ने में जिम्मेदार होता है। ठीक ऐसा ही कैच अभी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
स्लिप में खड़े फिल्डर का वायरल कैच - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल द्रविड़, मार्क वॉ, रिकी पोटिंग, महेला जयवर्धने सरीखे खिलाड़ी स्लिप में फिल्डिंग करने के लिए मशहूर थे। मौजूदा वक्त में यह जगह बेन स्टोक्स, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस, जो रूट के नाम से पहचानी जाती है। अब जो कैच वायरल हो रहा वह दक्षिण अफ्रीकी के घरेलू टूर्नामेंट से आया है। 50 ओवर के प्रोविंशियल मैच में स्लिप पर खड़े फिल्डर ने लेग साइड में कूदकर कैच लपका है।
विज्ञापन

3 of 4
स्लिप में खड़े फिल्डर का वायरल कैच - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल वीडियो में जब गेंदबाज गेंद फेंकता है तो बल्लेबाज पैडल स्वीप मारने की कोशिश करता है, जिसे स्लिप पर मुस्तैद फिल्डर बखूबी पढ़ लेता है और शॉट मारे जाने से पहले ही लेग साइड की जाने लगता है। इधर गेंद हवा में होती है उधर फिल्डर अपनी पोजिशन ले चुका होता है। विकेटकीपर को पार करते ही गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर जाती है, जिसे हवा में छलांग लगाते हुए स्लिप का फिल्डर गिरते हुए लपक लेता है।
विज्ञापन

4 of 4
स्लिप में खड़े फिल्डर का वायरल कैच - फोटो : सोशल मीडिया
फील्डर की इस हैरान करने वाले कोशिश ने इंटरनेट पर आग लगा रखी है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर काफी लाइक्स और कमेंट मिल रहे हैं। यहां तक कि बल्लेबाज और अंपायर तक हैरान हैं कि यह कैच कैसे पकड़ लिया गया। याद हो कि साउथ अफ्रीकी क्रिकेट ने कई बेहतरीन वर्ल्ड क्रिकेट को कई बेहतरीन फिल्डर दिए हैं। जोंटी रोड्स, एबी डीविलियर्स इनमें दो बड़े नाम हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें