फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुए अमित मिश्रा, IPL के इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा

Thu, 09 May 2019 10:09 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमित मिश्रा का अजीबो-गरीब रन आउट
दिल्ली ने बुधवार को विशाखापट्नम के वाइजैग स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद को 2 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही अब दिल्ली की टीम क्वालीफायर 2 में चेन्नई के खिलाफ खेलेगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अमित मिश्रा
इस मैच का अंतिम ओवर बड़ा ही रोमांचक था। दरअसल, दिल्ली को अंतिम ओवर में जीत के लिए 5 रन की दरकार थी। तभी ओवर की चौथी गेंद पर अमित मिश्रा अजीबो-गरीब तरीके से आउट हो गए, जिसे देख हर कोई हैरान था। अगली स्लाइड में जानिए ऐसा क्या हुआ?
 
विज्ञापन

3 of 5
हैदराबाद बनाम दिल्ली - फोटो : pti
बता दें कि आखिरी ओवर के दौरान जब दिल्ली की टीम को 3 गेंदों पर 2 रन की जरूरत थी तब अमित मिश्रा गेंद मिस करने के बाद नॉन स्ट्राइकर  की तरफ दौड़ने लगे, लेकिन उन्होंने पिच पर फील्डर के लिए बाधा उत्पन्न की, जिस वजह से थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। खलील अहमद के थ्रो को रोकने के लिए मिश्रा विकेट के आगे आए थे।

4 of 5
Yusuf Pathan, KKR - फोटो : PTI
बता दें कि आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार नहीं हुआ जब खिलाड़ियों को मैदान पर इस तरह आउट दिया गया हो। इससे पहले साल 2013 में युसूफ पठान को भी इस तरह से आउट दिया गया है। युसूफ पठान उस सीजन में कोलकाता की तरफ से खेल रहे थे और उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ एक मैच में रन लेते हुए गेंद को अपने पैर से मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली बनाम हैदराबाद
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 8 विकेट खोकर 1 गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम किया। इस हार के साथ ही IPL 2019 से हैदराबाद का सफर खत्म हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें