क्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर ने बुमराह को लेकर बीसीसीआई ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है। फिलैंडर ने कहा कि भारत को अपने इस शानदार गेंदबाज का कार्यभार प्रबंधन करते हुए उसे हर सीरीज और टूर्नामेंट में उतारने के लोभ से बचना होगा।
चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। हालांकि, भारत को अब भी कुछ सवालों के जवाब का इंतजार है। इनमें जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर अपडेट सबसे ऊपर है। इस बात पर अभी तक संशय है कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं। उनका चयन तो किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके खेलने की संभावना बेहद कम है। अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर ने बुमराह को लेकर बीसीसीआई ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है। फिलैंडर ने कहा कि भारत को अपने इस शानदार गेंदबाज का कार्यभार प्रबंधन करते हुए उसे हर सीरीज और टूर्नामेंट में उतारने के लोभ से बचना होगा।
फिलैंडर की नजर में चैंपियंस ट्रॉफी की शीर्ष चार टीमें
चैंपियंस ट्रॉफी में शीर्ष चार टीमों के बारे में पूछने पर उन्होंने भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के नाम लिए। उन्होंने कहा, 'हम उपमहाद्वीप में खेल रहे हैं और भारत प्रबल दावेदार होगा। ऑस्ट्रेलिया बड़े टूर्नामेंटों की टीम है और पिछले साल टी20 विश्व कप फाइनल खेलकर दक्षिण अफ्रीका का आत्मविश्वास बढ़ा है। चौथी टीम इंग्लैंड हो सकती है।'
विज्ञापन
2 of 6
वर्नोन फिलैंडर
- फोटो : Twitter
'बुमराह ने गेंदबाजों के लिए ऊंचे मानदंड कायम किए'
फिलैंडर ने एसए20 लीग से इतर बातचीत में कहा, 'बुमराह ने गेंदबाजों के लिए ऊंचे मानदंड कायम किए हैं। उनका कौशल और रफ्तार पर उनका नियंत्रण शानदार है, लेकिन भारत इतना ज्यादा क्रिकेट खेलता है कि उनके पास काफी काम रहता है।' भारतीय टीम प्रबंधन को इस पर गौर करना होगा। जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी को महत्वपूर्ण सीरीज और टूर्नामेंटों के लिए बचाकर रखना होगा। टूर्नामेंटों के बीच उनका कार्यभार प्रबंधन जरूरी है। अब आईपीएल में टीम चाहेगी कि वह सारे मैच खेलें, लेकिन उसमें भी कार्यभार देखना होगा। ऐसे में उन्हें कम महत्वपूर्ण मैचों और सीरिज से आराम देकर दूसरे गेंदबाजों को मौका दिया जा सकता है।'
विज्ञापन
3 of 6
बुमराह
- फोटो : BCCI
'आप हमेशा खेलना चाहते हैं और नए रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं'
उन्होंने कहा , 'हालांकि, यह काफी कठिन है क्योंकि आप हमेशा खेलना चाहते हैं और नए रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं।' दक्षिण अफ्रीका के लिये 64 टेस्ट में 224 विकेट ले चुके फिलैंडर ने गेंदबाजों के कार्यभार को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बहस का बड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन के लिये फिटनेस ट्रेनर और फिजियो को मार्गदर्शन करना चाहिए। अब दुनिया भर में लीग खेली जा रही हैं और आपका शरीर एक निश्चित संख्या में ही गेंदबाजी कर सकता है तो आपको तय करना है कि सही समय और सही स्पर्धा में वे गेंद डाली जाए। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस पर बहस जरूर होगी।'
4 of 6
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली
- फोटो : BCCI
बुमराह-SKY और कोहली को SA20 में देखना चाहते फिलैंडर
एसए20 के कमेंटेटर फिलैंडर ने कहा कि वह बुमराह, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली को इस लीग में खेलते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'सूर्यकुमार यादव को मैं यहां खेलते देखना चाहता हूं और बुमराह को भी। इस तरह की पिचों पर उसका प्रदर्शन देखने लायक होगा। इसके अलावा कोहली को सभी देखना चाहते हैं तो पिछले एक दशक में इतना बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरा है।'
विज्ञापन
5 of 6
दिनेश कार्तिक
- फोटो : ICC
दिनेश कार्तिक खेल रहे दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग
दिनेश कार्तिक इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने और फिलैंडर का मानना है कि उनके आईपीएल अनुभव से युवाओें को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, 'वह भी पहली बार यहां है और हमारे साथ कमेंट्री के लिए कुछ समय रॉबिन उथप्पा भी रहे हैं। इन लोगों ने इतनी आईपीएल खेली है कि युवाओं को उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करके काफी कुछ सीखने को मिलेगा।'
दक्षिण अफ्रीका का ग्राफ ऊपर जाने का श्रेय SA20 को
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में पिछले दो तीन साल में क्रिकेट का ग्राफ ऊपर जाने का श्रेय एसए 20 को दिया। दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाई है और पिछले साल टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचा जहां उसे भारत ने हराया। फिलैंडर ने कहा, 'लीग कमिश्नर ग्रीम स्मिथ और उनकी टीम ने शानदार काम किया है। दक्षिण अफ्रीका में प्रतिभा की कमी नहीं थी, लेकिन उन्हें एक मंच देने के लिए इस तरह की लीग की जरूरत थी। इससे युवा खिलाड़ियों की एक पौध निकलकर आ रही है।'