फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy 2025: 'कमिंस के खेलने की संभावना कम', मार्श के बाद ऑस्ट्रेलिया को लग सकता है दूसरा बड़ा झटका

Wed, 05 Feb 2025 01:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

कमिंस टखने की चोट से भी जूझ रहे हैं और उन्होंने अभी तक अभ्यास शुरू नहीं किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उनके टखने की समस्या बढ़ गई थी।
विज्ञापन
1 of 5
मार्श-कमिंस - फोटो : instagram
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने खुलासा किया है कि टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस की 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह फिट होने की बहुत कम संभावना है। अगर ऐसा होता है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा बड़ा झटका लगेगा। टीम के उपकप्तान मिचेल मार्श पहले ही चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं। अगर कमिंस समय पर फिट नहीं होते तो फिर स्टीव स्मिथ या ट्रेविस हेड में से किसी को ऑस्ट्रेलिया की कमान सौंपी जा सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पैट कमिंस और ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ICC
कमिंस टखने में चोट की समस्या से जूझ रहे
अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण श्रीलंका में टेस्ट सीरीज में नहीं खेलने वाले कमिंस टखने की चोट से भी जूझ रहे हैं और उन्होंने अभी तक अभ्यास शुरू नहीं किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उनके टखने की समस्या बढ़ गई थी। आईसीसी ने एसईएन रेडियो पर मैकडोनाल्ड के हवाले से कहा, 'पैट कमिंस किसी भी तरह से गेंदबाजी फिर से शुरू करने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उनकी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की संभावना बहुत कम है। इसका मतलब है कि हमें एक कप्तान की जरूरत है।'
विज्ञापन

3 of 5
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : Twitter
स्मिथ या हेड, कौन करेगा कप्तानी?
उन्होंने कहा, 'जब हम पैट (कमिंस) के साथ स्वदेश में चैंपियंस ट्रॉफी की टीम को लेकर चर्चा कर रहे थे तब स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड दो ऐसे खिलाड़ी थे जिनसे हम बातचीत कर रहे थे। कप्तानी के लिए हमारी इन दोनों पर नजर है।' श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमिंस की अनुपस्थिति में स्मिथ ने टीम की कमान संभाली थी। कमिंस की गैरमौजूदगी में मार्श को कमान सौंपी जा सकती थी, लेकिन वह खुद ही बाहर हो चुके हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अब तक मार्श के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है। टीम में बदलाव करने की आखिरी तारीख 12 फरवरी है।

4 of 5
स्मिथ और हेड - फोटो : Twitter
दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है ऑस्ट्रेलिया
चैंपियंस ट्रॉफी का यह नौवां संस्करण है। ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बार इसकी विजेता रह चुकी है। कंगारुओं ने 2006 और 2009 में यह टूर्नामेंट जीता था। 2006 में उसने फाइनल में वेस्टइंडीज और 2009 में न्यूजीलैंड को हराया था। इस टीम को ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 22 फरवरी को लाहौर में इंग्लैंड से है। वहीं, 25 फरवरी को टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलियाई टीम अफगानिस्तान से लाहौर में भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिचेल मार्श - फोटो : ICC
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है...
पैट कमिंस (कप्तान/चोटिल), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें