फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलेंडर ने किया खुलासा, कैसे उनके जाल में फंसे विराट कोहली

Wed, 10 Jan 2018 09:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
टीम इंडिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर प्रोटियाज को टीम इंडिया पर 72 रन की जीत दिलाई।
विज्ञापन

2 of 5
वेर्नोन फिलेंडर
फिलेंडर ने मैच के बाद एक बड़ा राज खोलते हुए कहा कि हमारी योजना विराट कोहली के बल्ले को खामोश रखना थी, जिसमें वह कामयाब रहे। करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छह विकेट लेने वाले फिलेंडर ने कहा, 'विराट बेहतरीन बल्लेबाज है और उनके बल्ले को खामोश रखना जरूरी था। हमने यही किया।'
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली
फिलेंडर ने आगे कहा, 'मुझे पता था कि विराट कोहली का विकेट बहुत बड़ा है और उसको आउट करने के बाद हमारे जश्न मनाने का अंदाज भी बयां कर रहा था।' उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के सामने सिर्फ 208 रन का लक्ष्य था और उन्हें पता था कि तेज गेंदबाजी आक्रमण को जिम्मेदार होकर दक्षिण अफ्रीका की मैच में वापसी कराना होगी।

4 of 5
वेर्नोन फिलेंडर
तेज गेंदबाज ने कहा, 'जब आपने सिर्फ 208 रन का लक्ष्य दिया हो तो किसी एक गेंदबाज को जिम्मेदारी लेनी होती है। आप आगे के लिये रूक नहीं सकते क्योंकि हो सकता है कि बाद में मौका नहीं मिले।' फिलेंडर ने 37 रन बनाकर टीम इंडिया की वापसी कराने वाले रविचंद्रन अश्विन को भी चलता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रविचंद्रन अश्विन
टीम इंडिया ने एक समय सात विकेट 82 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार ने आठवें विकेट के लिये 49 रन जोड़े। फिलेंडर ने कहा, 'ऐसे समय में आपको संयम रखने की जरूरत होती है। हमें पता था कि आखिरी तीन विकेट ले सकते हैं और जो टीम संयम रखेगी, वही जीतेगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें