फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन-बटलर रनआउट विवाद पर वीनू मांकड़ के बेटे का बयान, बोले- 'पिता के नाम का हो रहा गलत इस्तेमाल'

Fri, 29 Mar 2019 07:58 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब बनाम राजस्थान
इंडियन टी-20 लीग में अश्विन द्वारा जोस बटलर को 'मांकड़िंग' रन आउट करने के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीनू मांकड़ के बेटे राहुल मांकड़ ने अपने पिता के नाम पर रनआउट रखे जाने पर एतराज जताया है। राहुल मांकड़ ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि रन आउट करने के इस तरीके को उनके पिता के नाम पर 'मांकड़िंग' कहना गलत है।

 
विज्ञापन

2 of 5
buttler ashwin
इंडियन टी-20 लीग में सोमवार को रविचंद्रन अश्विन के नेतृत्व वाली पंजाब ने राजस्थान को उसके घर में मात दी थी। एक समय आसानी से जीत की ओर बढ़ रही राजस्थान जोस बटलर के विवादित रनआउट के बाद पूरी तरह मैच से बाहर हो गई। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे, तब राजस्थान की टीम एक विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर खेल रही थी। क्रीज पर संजू सैमसम (12) और जोस बटलर 43 गेंदों पर 69 रन बनाकर नॉ स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे। तभी अश्विन ने उन्हें क्रीज से निकलते देख उन्हें बिना वॉर्निंग दिए चालाकी से रन आउट (मांकडिंग आउट) कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
rahul mankad
राहुल मांकड़ ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया
राहुल ने बताया, 'उनके पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीनू मांकड़ इस तरह से रन आउट करने वाले पहले और आखिरी क्रिकेटर नहीं थे। रन आउट होने की यह विधा क्रिकेट के नियमों के भीतर है। रन आउट को रन आउट ही कहना चाहिए। सबसे पहले किसी ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने इस रनआउट को यह नाम दिया था। यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि इस तरह आउट होने वाले किसी भी बल्लेबाज के साथ मेरे पिता का नाम जोड़ा जाता है।'

4 of 5
don bradman
ब्रेडमैन ने वीनू मांकड़ का किया था बचाव
सूत्रों के मुताबिक जब वीनू मांकड़ ने बिल ब्राउन को रन आउट किया था तब उन्हें भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। ऐसा बताया जाता है कि उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमैन ने उनका बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह आउट किए जाने पर बहस नहीं होनी चाहिए। नियम यही कहता है कि गेंदबाज के गेंद फेंकने तक नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े बल्लेबाज को क्रिज के अंदर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
R Ashwin - फोटो : social media
अश्विन के पक्ष में एमसीसी
इस तरह आउट करने पर अश्विन की आलोचना हो रही। इस पर अश्विन ने कहा कि यह सहज प्रतिक्रिया थी, इसमें खेल भावना कहां से आ गई? अब क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने स्पष्ट कर दिया है कि अश्विन ने नियम के तहत ही बटलर को आउट किया है। एमसीसी ने कहा, 'नियमों को विस्तार से समझने की जरूरत है। यह नियम जरूरी है। इसके बिना, नान स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज को क्रीज से आगे निकलने की आजादी मिल जाएगी। ऐसी कार्रवाई को रोकने के लिए एक नियम की जरूरत है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें