फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज दोहराने वाले थे 12 साल पुराना कमाल, चहल सपने में भी नहीं भूला पाएंगे ये 3 गेंद

Fri, 29 Mar 2019 07:55 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदें लगाए बैठे युवराज सिंह इंडियन टी-20 लीग में इस बार मुंबई का हिस्सा है। बैंगलोर के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार रात खेले गए एक मुकाबले में फैंस को वही विंटेज युवराज नजर आए, जिस अंदाज के करोड़ों चाहने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 6
yuvraj singh 6 - फोटो : file photo
2007 टी-20 विश्वकप में युवराज सिंह का छह गेंदों लगातार छह छक्के कौन भूल सकता है। उस पारी से 'सिक्सर किंग' का तमगा हासिल करने वाला यह खिलाड़ी 12 साल बाद एक बार फिर कुछ उसी इरादे के साथ खेलता नजर आया। मगर इस बार सामने गेंदबाज स्टुअर्ड ब्रॉड नहीं बल्कि युजवेंद्र चहल थे।

विज्ञापन

3 of 6
युवराज सिंह - फोटो : social media
दरअसल, मुंबई के खिलाफ बैंगलोर की पारी का 14वां और अपना तीसरा ओवर लेकर आए युजवेंद्र चहल की सांसे उस वक्त थम गई होगी, जब युवराज ने उनकी शुरुआती तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर तहलका मचा दिया।

4 of 6
युवराज सिंह
युवी ने चहल के ओवर की पहली गेंद को डीप स्क्वैयर लेग बाउंड्री के पार छक्के के लिए भेजा तो दूसरा चहल के सिर के ऊपर से बाउंड्री पार किया। तीसरा छक्का तो और लंबा-बेहतरीन था। लॉन्ग-ऑन में लगाए इस छक्के को जितनी बार देखो उतना कम। हालांकि चौथा सिक्सर लगाने के प्रयास में युवराज सिंह लॉन्ग-ऑफ पर मोहम्मद सिराज के हाथों कैच हुए।
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह - फोटो : pti
इस तरह युवी ने 12 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 23 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी फार्म को बरकरार रखा है। इसके पहले उन्होंने दिल्ली के खिलाफ भी 35 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 53 रन की दमदार पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
yuvraj singh - फोटो : file photo
युवराज की इस तीन छक्कों की पारी देखने के बाद न सिर्फ फैंस बल्कि खुद कमेंटेटर भी 12 साल पुरानी घटना को याद कर बैठे। सभी के जेहन में वह रिकॉर्ड कौंधने लगा था। हालांकि यह हो नहीं पाया। युवराज के आउट होते ही निश्चित तौर पर युजवेंद्र चहल ने चैन की सांस ली होगी।

नीचे देखिए वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें