फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन युवी नहीं होती रोहित की ऋतिका, बीच स्टेडियम पूछा था- मुझसे शादी करोगी?

Fri, 14 Feb 2020 09:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rohit sharma with ritika sajdeh
फरवरी को मोहब्बत का महीना कहा जाता है और यह शुरू हो चुका है। कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, ये तो वो एहसास है, जिसमें दो दिल साथ-साथ हो और इसके लिए न वक्त, न कोई खास दिन और न किसी खास मौके की तलाश होती है, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।

इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी मोहब्बत की कहानी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने पांच साल पहले यानी साल 2015 में ऋतिका सजदेह से शादी की थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने छह साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। रोहित की पत्नी ऋतिका स्पोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर रह चुकी हैं तभी से दोनों अच्छे दोस्त थे।
विज्ञापन

3 of 6
ऋतिका सजदेह
शायद बहुत कम लोगों को यह बात मालूम है कि ऋतिका सजदेह की रोहित शर्मा से मुलाकात उनके साथ खिलाड़ी युवराज सिंह के जरिए हुई थी। पहली मुलाकात में ही रोहित ऋतिका के दीवाने हो गए थे।

4 of 6
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : ट्विटर
रोहित ने ऋतिका को अनोखे अंदाज में उस स्टेडियम में प्रपोज किया, जहां उन्होंने बल्ला पकड़ना सीखा था। रोहित के साथ हर पब्लिक प्लेस में नजर आने वाली ऋतिका जब मीडिया के नजरों में आई तो उनके बारे में कई चौंकाने वाली बातें भी सामने आई।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह - फोटो : ट्विटर
ऋतिका एक्टर सुहैल खान की पत्नी सीमा सचदेह खान की बहन हैं। इस लिहाज से ऋतिका सुहैल खान की साली और रोहित शर्मा, सुहैल खान के साढू भाई हुए। अक्सर फैमिली फंक्शन में पूरा परिवार साथ नजर भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा और ऋतिका सजदेह की एक बेटी है। 30 दिसंबर 2018 को ऋतिका ने समायरा को जन्म दिया था। उस समय भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर थी और दौरे के बीच से रोहित अपनी बेटी के जन्म के समय भारत आए थे। हालांकि, समायरा अब दो साल की हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें