फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयशा पहले से ही थीं दो बच्चों की मां और धवन से 10 साल बड़ी भी, बावजूद इसके 'गब्बर' दे बैठे थे दिल

Fri, 14 Feb 2020 09:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
फरवरी को मोहब्बत का महीना कहा जाता है और यह शुरू हो चुका है। कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, ये तो वो एहसास है, जिसमें दो दिल साथ-साथ हो और इसके लिए न वक्त, न कोई खास दिन और न किसी खास मौके की तलाश होती है, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।

इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनके मोहब्बत की कहानी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।
विज्ञापन

2 of 10
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
टीम इंडिया के बांए हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा धवन के मोहब्बत की कहानी भी कुछ इसी तरह की है। 
 
विज्ञापन

3 of 10
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
वैसे तो दोनों की शादी को आठ साल हो गए, लेकिन इनके मोहब्बत की कहानी वाकई अद्भुत है। इस जोड़े को ज्यादातर फोटो में हमेशा मुस्कुराते हुए देखा जाता है।
 

4 of 10
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
चलिए जानते हैं धवन ने खुद से 10 साल बड़ी और तलाकशुदा दो बच्चों की मां को कैसे प्रपोज कियाः

दरअसल, एक दिन शिखर धवन और हरभजन सिंह फेसबुक चला रहे थे। तभी हरभजन की प्रोफाइल में एक फोटो देखी। बस क्या था फोटो को देखते ही धवन उस पर फिदा हो गए। देखते ही उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। मगर उन्हें बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि ये ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करेंगी। 
विज्ञापन

5 of 10
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
रिक्वेस्ट भेजते ही आयशा ने एक्सेप्ट कर ली। फिर फेसबुक पर दोनों की बातें धीरे-धीरे शुरू हो गई और बात गहरी दोस्ती तक जा पहुंची। दोनों हर बात एक दूसरे से शेयर करते थे।
विज्ञापन

6 of 10
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
रोज बातों का दौर चलता गया और दोनों को कब प्यार हो गया पता ही नहीं चला। धवन जानते थे कि वो उनसे 10 साल बड़ी हैं और दो बच्चों की मां है, लेकिन धवन ने इसकी परवाह नहीं की और शादी के लिए प्रपोज कर दिया। 
विज्ञापन

7 of 10
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
आयशा ने भी हां कर दी और धवन ने उनसे शादी के लिए समय मांगा क्योंकि उस समय धवन का करियर शुरू हुआ था। धवन के परिवार को जैसे ही पता चला तो उन्होंने शादी के लिए मना कर दिया। लेकिन बात में वे लोग भी मान गए। 

8 of 10
शिखर धवन और आयशा धवन
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी दोनों ने साल 2009 में इंगेजमेंट की और 30 अक्तूबर, 2012 को शादी कर ली।

9 of 10
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
आयशा की पहली शादी बिजनेसमैन से हुई थी। जिससे उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम रिया और अलियाह है। बाद में शिखर से आयशा ने साल 2014 में एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम जोरावर है। 
विज्ञापन

10 of 10
Ayesha Dhawan
वैसे धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी का जन्म भारत में हुआ है, लेकिन वह बाद में ऑस्ट्रेलिया चलीं गईं। शादी से पहले वह पेशे से वह एक बॉक्सर थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें