हार्दिक और माहिका
- फोटो : Instagram
गर्लफ्रेंड के साथ पहली ऑफिशियल तस्वीरें
हार्दिक और माहिका के रिलेशनशिप की खबरें पिछले कुछ महीनों से चर्चा में थीं, लेकिन अब यह जोड़ी सोशल मीडिया पर ऑफिशियल होती दिख रही है। तस्वीरों में दोनों को बीच पर हाथों में हाथ डाले टहलते हुए, हंसते-मुस्कुराते और साथ में पोज देते देखा जा सकता है। एक तस्वीर में हार्दिक महीका के कंधे पर हाथ रखे हुए दिखे, जबकि दूसरी में दोनों ने डिनर पार्टी के लिए एलेगेंट आउटफिट्स पहने थे। हार्दिक के पोस्ट में एक चॉकलेट बर्थडे केक, कुछ सरप्राइज गिफ्ट्स, और बीच पर डूबते सूरज के साथ रोमांटिक पल भी नजर आए।