फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: भारत के खिलाफ मैच से पहले इस कंगारू खिलाड़ी ने कही बड़ी बात

Fri, 22 Feb 2019 12:05 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ind vs aus
ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का मानना है कि भारत के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज के दौरान अनुकूलन क्षमता अहम साबित होगी और कहा कि वे देश में खेलने के बीते अनुभव से सीख लेने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
Usman Khawaja
ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे की शुरूआत रविवार को विशाखापत्तनम में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से करेगी और ख्वाजा का मानना है कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा होगा। ख्वाजा भारत में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिये इंडियन प्रीमियर लीग में छह मैच खेल चुके हैं जो अब भंग हो चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 4
उस्मान ख्वाजा
उन्होंने कहा, 'मैं उस टी20 (विश्व कप) में खेला था और विकेट सचमुच ही बहुत अच्छा था। मेरे हिसाब से धर्मशाला का विकेट थोड़ा ज्यादा स्पिन हुआ था, मोहाली और बेंगलुरू में विकेट बल्लेबाजी के लिये काफी अच्छा था।'
विज्ञापन

4 of 4
उस्मान ख्वाजा
उन्होंने कहा, 'आपको यहां जिस भी सतह पर खेलने को मिलेगा, आपको उसके अनुकूल होना होगा। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने बीते समय में भारत में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिये मुझे लगता है कि हमें उस अनुभव से मदद मिल सकती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें