फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल गया विराट का उत्तराधिकारी! श्रेयस अय्यर ने जड़ दिया 38 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक

Fri, 22 Feb 2019 12:05 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रेयस अय्यर
मुंबई के दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ 55 गेंदों में 147 रनों की आक्रामक पारी खेली। अय्यर ने 38 गेंदो पर अपना शतक पूरा किया। यह किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी-20 क्रिकेट में चौथा सबसे तेज शतक है। इसके साथ ही वह भरत की तरफ से टी-20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
श्रेयस अय्यर
इंदौर में खेले गए इस मैच में मुंबई ने अय्यर की धुआंधार पारी की बदौलत सिक्किम के खिलाफ 4 विकेट पर 258 रन बनाए। यह भारत में तीसरा और कुल मिलाकर सातवां सर्वोच्च टी-20 स्कोर है। जवाब में सिक्किम की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 104 रन बनाए। मुंबई ने यह मैच 154 रनों से जीता। अय्यर ने अपनी पारी में 15 छक्के और सात चौके लगाए। 
विज्ञापन

3 of 6
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने दिल्ली की ओर से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर शतक बनाया था, जो टी-20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक है। टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए 2013 में पुण वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंद में शतक बनाया था। 

4 of 6
rohit sharma
अय्यर के अलावा तेज टी-20 शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों में रोहित शर्मा ने 35 गेंदो पर श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा था और युसुफ पठान ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदो पर शतक बनाया था। 
विज्ञापन

5 of 6
Shreyas Iyer - फोटो : File
अय्यर की तरफ से लगाए गए 15 छक्के एक टी-20 पारी में भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय (11) के नाम था। अय्यर एक पारी में सबसे छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गेल के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shreyas Iyer
भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे टी-20 स्कोर 
 
बल्लेबाज स्कोर के लिए खिलाफ साल
श्रेयस अय्यर 147 मुंबई सिक्किम 2019
ऋषभ पंत 128* दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) सनराइजर्स हैदराबाद 2018
मुरली विजय 127 सीएसके राजस्थान रॉयल्स 2010
सुरेश रैना 126* यूपी बंगाल 2018
उनमुक्त चांद 125 दिल्ली गुजरात 2013
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें