ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले पहले मुस्लिम बल्लेबाज उसमान ख्वाजा को भारत दौरे का बेसब्री से इंतजार है। पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ख्वाजा का यह बतौर टेस्ट खिलाड़ी पहला भारत दौरा होगा। पिछले साल श्रीलंका सीरीज में 0-3 की मिली हार के कारण ख्वाजा को टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। उनका भारत दौरे पर टीम में शामिल होना सुनिश्चित है। इसी सप्ताह शुक्रवार को चयनकर्ता भारत दौरे के लिए टीम का चयन करेंगे।
विज्ञापन
इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को बेसब्री से है भारत दौरे का इंतजार
2 of 5
Usman Khawaja
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ख्वाजा ने भारत में होने वाली श्रृंखला के लिए अपनी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, 'मेरे पास निश्चित तौर पर एक अवसर होगा और मैंने इसके लिए काम भी शुरू कर दिया है।' ख्वाजा ने कहा, 'मैं इस बात से वाकिफ हूं कि जानता हूं कि अभी टीम का चयन नहीं हुआ है लेकिन आपको तैयार रहना पड़ता है। मैं टीम के चयन तक इंतजार करूंगा और इसके बाद योजनाओं के बारे में बता पाना आसान होगा।'
विज्ञापन
इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को बेसब्री से है भारत दौरे का इंतजार
3 of 5
Usman Khawaja
ख्वाजा ने कहा मुझे लगता है कि सबसे आखिर में सबसे प्रमुख यह है कि जो कोई भी वहां (भारत दौरे) जाता है अनुभव हासिल करने जाता है। भारत क्रिकेट खेलने के लिए दूसरे देशों जैसी कठिन जगह है। वहां भी वैसी ही कठिनाई पेश आती है जैसे इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में खेलने में होती है।
इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को बेसब्री से है भारत दौरे का इंतजार
4 of 5
उस्मान ख्वाजा
ख्वाजा ने यह बात भी स्वीकार की कि भारत वर्तमान में दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम है और भारत के पास रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जड़ेजा जैसे दो बेहतरीन स्पिनरों की जोड़ी है। भारत में खेल की बुलकुल अलग परिस्थितियां हैं। हम जिस तरह की परिस्थितियों में बचपन से खेले हैं वहां की स्थितियां संभवतः यहां की परिस्थितियों से ठीक उलट हैं।
इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को बेसब्री से है भारत दौरे का इंतजार
5 of 5
उस्मान ख्वाजा
ख्वाजा ने साल 2011 में सिडनी में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्हें घायल रिकी पॉन्टिंग की जगह टीम में शामिल किया गया था। पांच साल के टेस्ट करियर में उन्होंने अबतक 23 टेस्ट खेले हैं जिनकी 40 पारियों में 47.94 की औसत से 1726 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 8 अर्धशतक भी जड़े हैं। ख्वाजा को एशिया में सिर्फ 4 टेस्ट खेलने का अनुभव है जिसमें उन्होंने 19.16 की औसत से 115 रन बनाए हैं। एशिया में उनके नाम कोई अर्धशतक या शतक दर्ज नहीं है। ऐसे में भारत दौरा उनके लिए बड़ी चुनौती साबित होगा।