'हेट स्टोरी 4' की बोल्ड ब्यूटी क्रिकेट की दुनिया के नामचीन सितारे के साथ पार्टी करती नजर आईं। तस्वीरों में देखें... उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में उर्वशी रौतेला, हार्दिक पांड्या और उनके भाई हैं। फोटो से लग रहा कि तीनों किसी पार्टी में हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला की 'हेट स्टोरी 4' फिल्म रिलीज हुई। फिल्म ज्यादा मुनाफा नहीं कमा पाई, लेकिन उर्वशी के काम को काफी सराहा गया। उर्वशी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए नए-नए पोस्ट करती रहतीं हैं।