फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश यादव के कैच ने दिलाई 1999 विश्वकप सेमीफाइनल की याद

Sun, 13 Nov 2016 06:56 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
उमेश यादव - फोटो : Getty
राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन उमेश यादव ने इंग्लैंड की ओर से शतक लगाने वाले जो रूट का कैच क्या पकड़ा ठीक उसी क्षण क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में 1999 के विश्वकप के दौरान दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले की यादें ताजा हो गईं। 
विज्ञापन

उमेश यादव के कैच ने दिलाई 1999 विश्वकप सेमीफाइनल की याद

2 of 7
उमेश यादव
राजकोट में उमेश यादव ने 124 रन पर खेल रहे जो रूट का अपनी ही गेंद पर फॉलो थ्रू में कैच पकड़ा लेकिन कैच लेने के बाद उमेश ने सेलीब्रेट करने के लिए गेंद हवा में उछाली तो वह दिशाहीन होकर जमीन पर गिर गई। ऐसे में अंपायर ने अंतिम निर्णय के लिए तीसरे अंपायर की मदद ली, इसके बाद ही रूट को आउट करार दिया गया। 

 
विज्ञापन

उमेश यादव के कैच ने दिलाई 1999 विश्वकप सेमीफाइनल की याद

3 of 7
जो रूट - फोटो : Cricket Country
अंपायर के रूट को आउट देने के फैसला कुछ लोगों को नागवार गुजरा। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी हर्शल गिब्स ने उमेश के समर्थन में आगे आए। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन इस कैच पर खुश नजर नहीं आए तथा उन्होने कहा, भारतीय टीम व उमेश यादव भाग्यशाली रहे कि उन्हें यह विकेट मिला।

 

उमेश यादव के कैच ने दिलाई 1999 विश्वकप सेमीफाइनल की याद

4 of 7
गिब्स
गिब्स ने 1999 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के तात्कालिक कप्तान स्टीव वॉ का गली में कैच ले लिया था, लेकिन जिस रफ्तार से गेंद उनके हाथ में आई और सेलीब्रेट करने के लिए उन्होंने गेंद को उछालने की कोशिश की और गेंद अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गई। 


 
विज्ञापन

उमेश यादव के कैच ने दिलाई 1999 विश्वकप सेमीफाइनल की याद

5 of 7
स्टीव वॉ
इसके बाद तीसरे अंपायर को फैसला देने के लिए कहा गया। अंपायर ने स्टीव वॉ को नॉट आउट करार दिया। इसके बाद कप्तान वॉ ने शतकीय पारी खेली। यह पारी मैच में निर्णायक साबित हुई।



 
विज्ञापन

उमेश यादव के कैच ने दिलाई 1999 विश्वकप सेमीफाइनल की याद

6 of 7
स्टीव वॉ
जब गिब्स ने कैच छोड़ा तब स्टीव ने गिब्स से कहा तुमने कैच नहीं विश्वकप हाथ से गिरा दिया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी हर्शल गिब्स ने उमेश यादव के कैच का समर्थन करते हुए कहा है कि गेंद उनके नियंत्रण में थी और यादव ने एक साफ कैच पकड़ा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश यादव के कैच ने दिलाई 1999 विश्वकप सेमीफाइनल की याद

7 of 7
गिब्स
गिब्स ने यादव के कैच का वीडियो देखने के बाद कहा कि 1999 का मेरा वो कैच यादव के कैच से अधिक तेजी से आया था। यादव ने इस कैच को पकड़कर हाथ में रख लिया था तथा बाद में हवा में उछालना चाहा था लेकिन मैंने अपने कैच को उछालने की जल्दी में छोड़ दिया था। मेरे कैच में बल्लेबाज को नॉट आउट दिया गया जबकि यादव के कैच में आउट दिया गया। अम्पायरों ने दोनों बार ही सही फैसले दिये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें