फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 साल बाद इतने शर्मनाक तरीके से आउट हुआ भारतीय कप्तान

Sun, 13 Nov 2016 06:55 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : getty
राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली जिस तरीके से आउट हुए ऐसा बेहद कम देखने को मिलता है। आखिरी बार इस तरीके से कोई भारतीय खिलाड़ी 14 साल पहले आउट हुआ है। और इस तरह आउट होने वाले विराट 22 वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 

 
विज्ञापन

67 साल बाद इतने शर्मनाक तरीके से आउट हुआ भारतीय कप्तान

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : PTI
पारी के 120वें ओवर में विराट 40 रन बनाकर खेल रहे थे। लेग स्पिनर आदिल राशिद गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी तीसरी गेंद पर विराट ने बैकफुट पर जाकर शॉट गेंद को पुल किया। फॉर्वर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े हसीब हमीद भी शॉट की तेजी देखकर गेंद की दिशा से दूर हट गए। बावजूद इसके विराट को अंपायर ने विकेट कीपर की अपील पर आउट करार दिया। 

 
विज्ञापन

67 साल बाद इतने शर्मनाक तरीके से आउट हुआ भारतीय कप्तान

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बैक फुट पर जाकर शाट खेलते हुए विराट का पैर स्टंप से टकरा गया और इस दौरान एक एक गिल्ली जमीन पर गिर गई।  विराट को भी इस तरह आउट होने पर निराशा हुई। 

 

67 साल बाद इतने शर्मनाक तरीके से आउट हुआ भारतीय कप्तान

4 of 6
lala amarnath - फोटो : wikipedia
विराट हिट विकेट होने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए। इससे पहले 1949 में लाला अमरनाथ चेन्नई में  वेस्टइंडीज के खिलाफ हिट विकेट आउट हुए थे। 

 
विज्ञापन

67 साल बाद इतने शर्मनाक तरीके से आउट हुआ भारतीय कप्तान

5 of 6
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty
टेस्ट क्रिकेट में 14 साल बाद कोई बल्लेबाज हिट विकेट आउट हुआ है।विराट से पहले साल 2002 में वीवीएस लक्ष्मण वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगुआ टेस्ट में हिट  विकेट हुए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

67 साल बाद इतने शर्मनाक तरीके से आउट हुआ भारतीय कप्तान

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट के साथ एक अनोखी उपलब्धि भी इसके साथ जुड़ गई। विराट साल 2011 में इंग्लैंड के ही खिलाफ वनडे मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद स्पिनर ग्रेम स्वान की गेंद पर हिट विकेट हुए थे। इस तरह वह वनडे और टेस्ट को मिलाकर दो बार हिट विकेट आउट हो चुके हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें