फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी लगातार छक्के जड़ रचा था इतिहास, अब शून्य पर आउट होते ही उमेश ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Sat, 23 Nov 2019 07:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उमेश यादव - फोटो : ट्विटर
वैसे तो भारतीय पेसर उमेश यादव अपनी तेजतर्रार गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में उनका एक बदला हुआ रंग देखने को मिला। निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए उमेश यादव ताबड़तोड़ अंदाज में गेंद को आसमानी छक्के के लिए भेजते रहे। सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने का एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच में उमेश के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
विज्ञापन

2 of 4
उमेश यादव - फोटो : ट्विटर
पिंक बॉल से खेले जा रहे इस टेस्ट मैच की पहली पारी में उमेश यादव शून्य पर आउट हो गए। भारत की तरफ से पिंक बॉल टेस्ट में वह शून्य यानी डक पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। अबू जायेद की गेंद पर तीन गेंदों का सामना करते हुए शून्य पर आउट हो गए। उमेश यादव का कैच अबू की गेंद पर शादमान इस्लाम ने लपका था। 
विज्ञापन

3 of 4
डे-नाइट टेस्ट मैच - फोटो : ट्विटर
पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में डक पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज उमेश यादव बन गए हैं। वहीं भारत के पहले डे-नाइट वनडे में डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज संदीप पाटिल थे जबकि भारत के पहले डे-नाइट टी-20 मैच में आउट होने वाले बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी थे।
विज्ञापन

4 of 4
बताते चलें कि इस टेस्ट मैच की पहली पारी में उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवर गेंदबाजी 29 रन खर्च करते हुए तीन विकेट भी चटकाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें