फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चीज के चाहत में महिला ने दिया 12 बच्चों को जन्म, याद नहीं 11 बच्चों के नाम

Sat, 23 Nov 2019 05:25 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के समय में किसी भी क्षेत्र में बेटियां अपना बखूबी परचम लहा रही हैं। इनके प्रदर्शन से लोग खुश होकर बस एक ही बात कहते हैं कि बेटियां बेटों से कम नहीं होती हैं। लेकिन लोग अपने वंश को बढ़ाने और बुढ़ापे के सहारे के लिए बेटों से ही उम्मीद लगाए रहते हैं। यहीं नहीं बेटे की आशा में लोग काफी समय तक इंतजार करते रहते हैं। कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान से सामने आया है। राजस्थान के चूरू जिले की रहने वाली 41 वर्षीय गुड्डी ने बेटे का चाहत में 12 बच्चों को जन्म दिया। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि गुड्डी को अपने 11 बच्चों का नाम भी ठीक से याद नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बेटे के साथ गुड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, राजस्थान के चूरू जिले की तारानगर तहसील के झाड़सर गांव की 41 वर्षीय गुड्डी को बेटा चाहिए था। बेटे की उम्मीद मे उन्होंने 11 बेटियों को जन्म दे दिया। हालांकि 12वीं बार में उनकी इच्छा पूरी हुई और बेटे का जन्म हो गया। बेटा पैदा होने के बाद गुड्डी बहुत खुश हैं। बेटा नहीं होने के वजह से गुड्डी को गांव वालों से ताने भी सुनने को मिलते थे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गुड्डी की सबसे बड़ी बेटी की उम्र 22 साल है। यही नहीं उनकी 3 बेटियों की शादी भी हो गई है। गुड्डी का नवजात बेटा जन्म के साथ मामा भी बन गया है क्योंकि उसकी बड़ी बहन को भी बेटा हो चुका है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गुड्डी के पति कृष्ण कुमार गांव में ही चाय की दुकान चलाते हैं। इस दंपति की तीन बेटियां प्राइवेट स्कूल में और बाकी सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं। दो छोटी बेटियां अभी घर में रहती हैं। पुत्र प्राप्ति के बाद कृष्ण भी काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भले ही सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए कितनी भी योजनाएं शुरू कर दे, लेकिन जब तक हमारे समाज मे बेटा पैदा करने की चाह बनी रहेगी तब तक जनसंख्या नियंत्रण के लिए बनाई गई योजनाएं बेमानी साबित होती रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें