टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में बेहतरीन रहा है। वह टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज के रूप में उभरे हैं। उमेश शुक्रवार को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। उमेश का बचपन से ही क्रिकेट से लगाव है। हालांकि, एक समय वह भी आया जब उन्हें लगा कि क्रिकेट में करियर नहीं बनेगा और फिर वह पुलिस की नौकरी की तलाश में जुट गए।