फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलना पर पाक बल्लेबाज की चुनौती, कहा पहले कोहली उनके जैसे खेल कर दिखाएं

Thu, 23 Feb 2017 01:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : ESPN
पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी ऐसे माने जाते हैं, जो सिर्फ विवाद खड़े करने के लिए ही बयान देते हैं। ये खिलाड़ी अपनी इसी आदज के लिए मशहूर हैं। इनमें एक नाम है पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल का भी, जो अकसर विवादों में घिरे रहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

तुलना पर पाक बल्लेबाज की चुनौती, कहा पहले कोहली उनके जैसे खेल कर दिखाएं

2 of 6
उमर अकमल - फोटो : ESPN
पाकिस्तान सुपर लीग में अपनी टीम को मैच जिताने बाद अकमल से उनकी और विराट कोहली की तुलना पर सवाल किया गया। इसके जवाब में अकमल ने कहा कि दोनों की कोई तुलना नहीं क्योंकि कोहली नंबर 3 पर खेलते हैं और वो नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हैं।
विज्ञापन

तुलना पर पाक बल्लेबाज की चुनौती, कहा पहले कोहली उनके जैसे खेल कर दिखाएं

3 of 6
उमर अकमल - फोटो : Dawn
अकमल ने कहा, "मेरी और कोहली की कोई तुलना नहीं। वो शुरू से ही तीसरे नंबर पर खेल रहे हैं और मैं नंबर 6 पर। उन्हें नंबर 6 पर बल्लेबाजी कराएं और मुझे नंबर 3 पर खेलने दीजिए और फिर तुलना कीजिए। मैं टीम की जीत के लिए खेलता हूँ।"

तुलना पर पाक बल्लेबाज की चुनौती, कहा पहले कोहली उनके जैसे खेल कर दिखाएं

4 of 6
उमर अकमल - फोटो : Dawn
उनके इस बयान के बाद कई लोगों ने ट्विटर पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अकमल को जब भी नंबर 3 और 4 पर खिलाया गया है, तब उनकी औसत क्रमश: 28 और 14 की रही है। लोगों ने कहा कि अकमल का प्रदर्शन ऐसा है ही नहीं कि उन्हें बल्लेबाजी में ऊपर भेजा जाए।
विज्ञापन

तुलना पर पाक बल्लेबाज की चुनौती, कहा पहले कोहली उनके जैसे खेल कर दिखाएं

5 of 6
उमर अकमल - फोटो : Dawn
दोनों बल्लेबाजों की तुलना करना बेमानी ही होगी। हालांकि, पहले भी अपने बल्लेबाजी क्रम पर ऐतराज जता चुके अकमल ने 116 वनडे में 3,044 रन बनाए हैं, जिसमें मात्र 2 शतक शामिल है। टी-20 में अकमल ने 82 मैचों में 8 अर्धशतकों की बदौलत 1690 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलना पर पाक बल्लेबाज की चुनौती, कहा पहले कोहली उनके जैसे खेल कर दिखाएं

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
वहीं कोहली ने 179 वनडे में 27 शतकों की मदद से 7,755 बनाए हैं। इसके अलावा कोहली अंतरराष्ट्रीय टी-20 के 48 मैचों में 16 अर्धशतकों के दमपर 1709 रन बना चुके हैं। खुद को प्रमोट करने अकमल को वकार युनिस जैसे दिग्गज बाहर बिठाने की बात भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें