फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद भड़के उमर, उतारे कपड़े, ट्रेनर से पूछा- कहां से मोटा हूं

Mon, 03 Feb 2020 02:34 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
umar akmal
पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल ने फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद जमकर बवाल काटा है। खबरों की मानें तो उमर ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हुए फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए और इससे गुस्सा होकर उन्होंने ट्रेनर के सामने ही अपने सारे कपड़े उतार दिए। साथ ही उमर मे ट्रेनर के साथ बदतमीजी भी की। उमर अकमल की ये हरकत उनपर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
umar akmal
टेस्ट में फेल होने के बाद उमर ने अपने कपड़े उतारकर ट्रेनर पर चिल्लाया और पूछा कि बताओ फैट कहां है? फिटनेस टेस्ट लेने वाली टीम ने उनकी शिकायत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीब) से कर कर दी है। इस हरकत के लिए उमर पर बैन लगाया जा सकता है और अगले घरेलू सीजन से भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। वहीं उमर के बड़े भाई कामरान अकमल और पूर्व पाक कप्तान सलमान बट्ट भी टेस्ट में फेल हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
उमर अकमल - फोटो : Dawn
उमर अपने खराब व्यवहार की वजह से पहले भी चर्चा में रहे हैं। इससे पहले 2017 उन्हें इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था। उस वक्त भी वह फिटनेस टेस्ट में फेल हुए थे और पर पाकिस्तान के तत्कालीन कोच मिकी आर्थर ने उमर पर कार्रवाई की थी।

4 of 5
umar akmal
उमर ने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच में शतक जड़ा था। बाद खराब फॉर्म और फिटनेस के कारण उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और उनकी जगह सरफराज अहमद को मौका मिला। उमर ने 16 टेस्ट में एक शतक और छह अर्धशतक की बदौलत 1003 रन बनाए हैं। वहीं, 121 वन-डे में 3194 रन बनाए हैं। 84 टी-20 में उन्होंने 1690 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान बट्ट
मालूम हो कि उमर, कमरान और सलमान बट्ट को पीसीबी का कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है और ना ही उनकी घरेलू टीम ने उनके साथ कोई करार किया है। ये तीनों खिलाड़ी बिना किसी कॉन्ट्रैक्ट के ही अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें