फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 CWC: बदसलूकी मामले में टीम इंडिया से नाराज हैं भारतीय दिग्गज, BCCI से की कार्रवाई की मांग

Wed, 12 Feb 2020 02:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंडर-19/कपिल देव - फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 वर्ल्ड कप की उपविजेता भारतीय टीम से दिग्गज खिलाड़ी एवं पूर्व कप्तान कपिल देव और मोहम्मद अहरुद्द्दीन दोनों ही बेहद नाराज हैं। फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खिलाफ किए गए दुर्व्यवहार और बुरे बर्ताव की वजह से दोनों ही पूर्व कप्तान हैरान हैं। यही वजह है कि दोनों ही पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने पूरी टीम की निंदा की है और उनके खिलाफ बीसीसीआई से कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन

2 of 5
फाइनल के बाद हाथापाई - फोटो : ट्विटर
दरअसल दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल में रविवार को पूर्व चैंपियन भारत और बांग्लादेश का मुकाबला था। खेल के मामले में दोनों ही टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और मैदान के बीच एक कड़ा मुकाबला भी देखने को मिला। लेकिन मैच के बाद दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने एक दूसरे को अपशब्द कहते हुए उकसाने की कोशिश की और फिर देखते-देखते बीच मैदान ही धक्कामुक्की भी करने लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
इस पूरे मामले में आईसीसी ने भी मंगलवार को भारत-बांग्लादेश के कुल पांच खिलाड़ियों (तीन बांग्लादेशी और दो भारतीय) पर अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई की और अचार संहिता का उल्लंघन करने पर सस्पेंशन अंक भी दिए।

4 of 5
कपिल देव
पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने अंग्रेजी अखबार 'दी हिंदू' से बातचीत में मांग की कि उन खिलाड़ियों पर बीसीसीआई सख्त कदम उठाए और उन्हें सबक सिखाए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट अपने विपक्षी को अपशब्द कहने का खेल नहीं है। कपिल ने कहा कि खेल के दौरान जोशीला होने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उसपर संयम बरतना जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद अजहरुद्दीन
वहीं अजहरुद्दीन ने भी कपिल देव से सहमती जताते हुए उन दोषी खिलाड़ियों पर एक्शन लेने की बात की और साथ ही सपोर्ट स्टाफ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इससे पहले कि देर हो जाए, उनके खिलाफ कार्रवाई कीजिए।  कपिल और अजहरुद्दीन से पहले दिग्गज स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी ने भी भारतीय टीम को उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें