U-19 T20 World Cup: चैंपियन बनने के बाद झूमीं बेटियां, फैन बने नीरज चोपड़ा, तस्वीरों में देखें फाइनल का रोमांच
Mon, 30 Jan 2023 09:52 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोटचेफ्स्ट्रूम
सार
महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल की बात करें तो मुकाबले के दौरान कई रोमांचक पल देखने को मिले। ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले नीरज चोपड़ा स्टैंड में बैठकर टीम का हौसला बढ़ा रहे थे तो जीत के बाद महिला टीम ने खूब डांस किया।
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय महिला अंडर-19 टीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। उसने फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से परास्त कर दिया। पुरुषों के सीनियर टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में भारतीय टीम ने ही जीत हासिल की थी। 2007 में उसने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराया था। महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल की बात करें तो मुकाबले के दौरान कई रोमांचक पल देखने को मिले। ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले नीरज चोपड़ा स्टैंड में बैठकर टीम का हौसला बढ़ा रहे थे तो जीत के बाद महिला टीम ने खूब डांस किया।
विज्ञापन
2 of 6
भारतीय खिलाड़ी डांस करती हुईं
- फोटो : ICC
फाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों ने जीत के बाद 'काला चश्मा' गाने पर खूब डांस किया। इसका वीडियो खुद आईसीसी ने शेयर किया।
विज्ञापन
3 of 6
नीरज चोपड़ा ने भारतीय टीम से मुलाकात की थी
- फोटो : BCCI
फाइनल से पहले नीरज चोपड़ा भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे। उन्होंने फाइनल जैसे अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम को सकारात्मक रहने के टिप्स दिए थे। बीसीसीआई ने इसकी तस्वीरें शेयर की थीं।
4 of 6
नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रेसिंग रूम पहुंचने के बाद नीरज चोपड़ा फाइनल देखते हुए स्टैंड में नजर आए। उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठकर मैच का आनंद लिया। नीरज ने मैच को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विज्ञापन
5 of 6
जीत के बाद भारतीय महिला अंडर-19 टीम
- फोटो : BCCI Women/Twitter
फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। भारत ने जीतकर इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 68 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 14 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
जीत के बाद भारतीय अंडर-19 महिला टीम
- फोटो : BCCI Women/Twitter
भारतीय महिल टीम की तरह पिछले साल पुरुषों के अंडर-19 विश्व कप में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था और चैंपियन बने थे। यह अजब संयोग है कि भारतीय अंडर-19 पुरुष और महिला दोनों टीमें इंग्लैंड को हराकर ही चैंपियन बनी हैं। यश ढुल की कप्तानी में पिछले साल भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता था। हालांकि, वह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला गया था। वहीं, महिला टीम की कप्तान शेफाली वर्मा रहीं।