फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट और जड़ेजा हुए जख्मी, मजबूत स्थिति में भारत

Sat, 24 Sep 2016 10:45 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 2
विराट कोहली - फोटो : getty
कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम एक विकेट के नुकसान पर 159 रन पर बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। लेकिन इस दौरान भारत के दो खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। चोटिल होने वाले खिलाड़ियों में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड को 262 रनों पर धराशाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गेंंदबाज रविंद्र  जड़ेजा हैं। जड़ेजा ने पहली पारी में 73 रन देकर पांच किवी बल्लेबाजों को पवेलियन वापस लौटाया। 

 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
रविंद्र जड़ेजा - फोटो : getty
जीत की ओर बढ़ रही भारतीय टीम के ऊपर चोट के कारण संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पहली पहली पारी में फील्डिंग करते वक्त जड़ेजा की मांसपेशियों में खिचांव आ गया। इसके लिए ग्रीनपार्क में ड्यूटी कर रहे डॉ. अवतार सिंह को बुलाया गया। उनकी सलाह पर टीम के फिजियोथिरेपिस्ट ने जड़ेजा का इलाज किया।

इससे पहले कप्तान विराट कोहली के पैर के अंगूठे में सूजन आ गई। ग्रीनपार्क में लगी स्वास्थ्य टीम के प्रभारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि फील्डिंग के दौरान उनके दाहिने पैर का अंगूठा मुड़ गया था। इस कारण उनके पैर में सूजन आ गई थी।  इसके बाद उनके अंगूठे की  टेपिंग कराई गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें