महिला टी20 चैलेंज 2022 के पहले मैच में ट्रेबलेजर्स का सामना सुपरनोवाज से था। सुपरनोवाज ने यह मैच 49 रन से अपने नाम किया और इसी के साथ इस टीम के फाइनल में पहुंचने की संभावना मजबूत हो गई। अब अगले मैच में हारने पर भी यह टीम फाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन हार का अंतर ज्यादा न हो। इस मैच में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर एक दूसरे खिलाफ खेल रही थीं। मैच में जैसे ही मंधाना का विकेट गिरा वैसे ही हरमनप्रीत कौर खुशी से झूम उठीं। वहीं, फैंस के बीच स्मृति मंधाना की लोकप्रियता देखने को मिली। हरलीन देओल ने अपनी कप्तान हरमनप्रीत के पारी का खूब मजा लिया। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
सुपरनोवाज की टीम
- फोटो : BCCI
इस मैच में सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 29 गेंद में 37 रन की कप्तानी पारी खेली। उनकी इस पारी में चार चौके शामिल थे। इस दौरान साथी खिलाड़ी हरलीन देओल ने जमकर उनका समर्थन किया। 19 गेंद में 35 रन की तूफानी पारी खेलने वाली हरलीन ने आउट होने के बाद हरमनप्रीत का हौंसला बढ़ाया।
विज्ञापन
3 of 10
ट्रेबलेजर्स बनाम सुपरनोवाज
- फोटो : BCCI
इस मैच में स्मृति मंधाना की लोकप्रियता देखने को मिली। उनके कुछ फैंस मैदान में खास पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिसमें लिखा था "चांद तेरी रोशनी का हल्का सा एक साया है" ये लाइनें शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के एक गाने की हैं। इन लाइनों के जरिए फैंस मंधाना की खूबसूरती की तारीफ कर रहे थे।
4 of 10
महिला टी20 चैलेंज में महिला अंपायर
- फोटो : BCCI
इस मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी भी दो महिलाओं ने संभाली। वहीं, मैच रेफरी भी एक महिला ही थीं। एन जनानी और वृंदा राठी ने मैदान में अंपायरिंग करने की जिम्मेदारी उठाई। वहीं, जीएस लक्ष्मी मैच रेफरी रहीं। हालांकि, थर्ड अंपायर सैयद खालिद थे।
विज्ञापन
5 of 10
तीनों टीमों की कप्तान
- फोटो : IPL/BCCI
महिला टी20 चैलेंज के आगाज से पहले तीनों टीमों की कप्तानों ने ट्राफी के साथ फोटो खिंचाई। सुरवनोवाज की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के पास है, जबकि ट्रेबलेजर्स की टीम की कप्तान स्मृति मंधाना हैं। वेलोसिटी की कप्तान दीप्ति शर्मा को बनाया गया है।
विज्ञापन
6 of 10
ट्रेलब्लेजर्स बनाम सुपरनोवाज
- फोटो : IPL/BCCI
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की टीमें आपस में भिड़ चुकी हैं। इस बार हरमनप्रीत की टीम स्मृति पर भारी पड़ी है। अब ये दोनों टीमें दीप्ती शर्मा की वेलोसिटी से खेलेंगी।
विज्ञापन
7 of 10
ट्रेलब्लेजर्स बनाम सुपरनोवाज
- फोटो : IPL/BCCI
ट्रेबलेजर्स की फील्डिंग इस मैच में काफी प्रभावी रही और टीम ने दो विकेट अपनी फील्डिंग के दम पर हासिल किए। सलामी बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन और कप्तान हरमनप्रीत कौर रन आउट होकर पवेलियन लौटीं। दोनों सेट हो चुकी थीं और बड़ी पारी खेल सकती थीं। हालांकि, हरमनप्रीत 19वें ओवर में आउट हुईं और उनके पास इसके बाद सिर्फ छह गेंद बची थी, लेकिन वो आखिरी ओवर को बड़े ओवर में बदल सकती थी, जबकि इस ओवर में तीन विकेट गिरे।
8 of 10
सुपरनोवाज
- फोटो : IPL/BCCI
यह मैच जीतने के साथ ही सुपरनोवाज की टीम की सभी खिलाड़ी खुशी से नाचने लगीं। जैसे ही यह टीम 49 रन के बड़े अंतर से जीती वैसे ही बेंच में बैठी सभी खिलाड़ी जश्न मनाते हुए मैदान में पहुंच गई और बाकी खिलाड़ियों को गले लगा लिया।
बल्ले के साथ तूफानी पारी खेलने के बाद हरलीन देओल ने फील्डिंग में भी अपना जलवा दिखाया और दो अहम कैच पकड़े। उन्होंने पहले जेमिमिहा रोड्रिग्स को पवेलियन भेजा। जेमिमाह 21 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रही थीं और वो अपनी टीम को जीत के पार ले सकती थीं, लेकिन हरलीन ने पहले कैच पकड़कर उन्हें आउट किया फिर पूनम यादव का भी कैच पकड़ा।
मैच के दौरान स्मृति मंधाना का एक और फैन स्टेडियम में दिखाई दिया। इसके हाथ में भी एक पोस्टर था, जिसमें लिखा था कि महिला क्रिकेट को सपोर्ट करें। भारत में पुरुषों की तुलना में महिला क्रिकेट की हालत काफी कमजोर है।