फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं आईपीएल के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी, जिन्होंने खाली कर दी फ्रैंचाइजियों की तिजोरी

Mon, 29 Jan 2018 10:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
jaydev unadkat
आईपीएल नीलामी का दूसरा दिन खत्म होने तक सभी 8 फ्रैंचाइजियों ने कुल 169 खिलाड़ियों पर करोड़ों के दांव खेले। इस सीजन में बेन स्टोक्स जहां सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने तो जयदेव उनादकट ने इस मामले में सभी भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों ही खिलाड़ियों को राजस्थान रॉयल्स ने क्रमश: 12.5 और 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा।

हालांकि इनके अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने जमकर फ्रैंचाइजियों की तिजोरी खाली की। दिलचस्प बात यह है कि इस सीजन में विदेशियों से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों ने फ्रैंचाइजियों को प्रभावित किया। कमाई के मामले में इन्होंने कई मार्की खिलाड़ियों को भी पछाड़ दिया। आइए जानते हैं इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

बेन स्टोक्स (12.5 करोड़)

2 of 11
बेन स्टोक्स - फोटो : IPL official web
इंग्लिश टीम के 26 वर्षीय ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को राजस्थान रायल्स ने सबसे अधिक 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। पिछले सीजन में स्टोक्स को पुणे सुपरजाइंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा था।
विज्ञापन

जयदेव उनादकट ( 11.5 करोड़)

3 of 11
जयदेव उनादकट
जयदेव उनादकट आईपीएल-11 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्हें राजस्थान रायल्स ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले यह खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुका है।
 
 

लोकेश राहुल (11 करोड़ रुपये)

4 of 11
के एल राहुल - फोटो : File
लोकेश राहुल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 करोड़ में खरीदा है। पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस खिलाड़ी को रिटेन किया था। राहुल को क्रिकेट के तीन प्रारूपों का अच्छा बल्लेबाज माना जाता है।
विज्ञापन

मनीष पांडे (11 करोड़ रुपये)

5 of 11
मनीष पांडे - फोटो : IPL official web
मनीष पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा है। पिछले आईपीएल सीजन में मनीष केकेआर के लिए खेले थे। पांडे ने केकेआर से ही आईपीएल में डेब्‍यू किया था।
विज्ञापन

क्रिस लिन (9.60 करोड़ रुपये)

6 of 11
क्रिस लिन
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस लिन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.6 करोड़ में खरीदा है। लिन पिछले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले थे। तेज क्रिकेट खेलने के मामले क्रिस लिन को अच्छा खासा अनुभव है।
विज्ञापन

मिचेल स्टार्क (9.40 करोड़ रुपये)

7 of 11
मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.40 करोड़ में खरीदा है। ऑस्‍ट्रेलिया के इस बॉलर ने 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में हिस्सा लिया था।

 

ग्लेन मैक्सवेल (9 करोड़ रुपये)

8 of 11
maxwell
ऑस्ट्रेलियाई टीम के तूफानी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 9 करोड़ रुपये में खरीदा है। ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को पिछले आईपीएल में पुणे की टीम ने खरीदा था। इससे पहले मैक्सवेस किंग्स इलेवन पंजाब के लिए भी खेल चुके हैं।

राशिद खान (9 करोड़ रुपये)

9 of 11
राशिद खान - फोटो : ESPN
अफगानिस्तन के राशिद खान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 करोड़ में खरीदा है। पिछले सीजन में भी राशिद डेविड वॉर्नर की अगुवाई में इसी टीम से खेले थे। पिछले सीजन में इस खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम में इन्हें बरकरार रखा गया है।

कृणाल पांड्या (8.80 करोड़ रुपये)

10 of 11
कृणाल पांड्या
कृणाल पंड्या को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में बरकरार रखा है और उन्‍हें 8.80 करोड़ रुपये में खरीदा है। पांड्या ने अब तक केवल आईपीएल मैच ही खेले हैं। एक अनकैप्ड प्लेयर होने के बावजूद कृणाल फ्रैंचाइजियों का दिल जीतने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

संजू सैमसन (8 करोड़ रुपये)

11 of 11
संजू सैमसन - फोटो : IPL
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ में खरीदा। पिछले आईपीएल में संजू दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेले थे। इस सीजन में वह सबसे महंगे बिकने वाले विकेटकीपर खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें