फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Average ODIs: वनडे में 50+ की औसत वाले बल्लेबाज, शीर्ष-10 में तीन भारतीय, किंग के अलावा ये दो भी सूची में

Tue, 02 Dec 2025 02:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह सूची दर्शाती है कि वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व बेहद मजबूत है और आने वाले समय में गिल, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज इस दबदबे को और बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 11
कोहली, रोहित, धोनी और हार्दिक - फोटो : ANI
वनडे में किसी बल्लेबाज का औसत और टी20 में स्ट्राइक रेट उसकी काबिलियत बताने का सबसे बड़ा पैमाना माना जाता है। वनडे में कम से कम 2000 रन वाले बल्लेबाजों में 50+ औसत रखना आसान नहीं है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने इस खास सूची में अपनी जगह बनाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज किया है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, शीर्ष-10 सबसे ज्यादा औसत वाले बल्लेबाजों में तीन भारतीय शामिल हैं, जिसमें विराट कोहली सबसे ऊपर हैं।

वनडे में 50+ की औसत वाले बल्लेबाज
(कम से कम 2000 रन)

रैंक खिलाड़ी देश मैच रन उच्चतम स्कोर औसत
1 विराट कोहली भारत 306 14,390 183 58.02
2 शुभमन गिल भारत 58 2,818 208 56.36
3 बाबर आज़म पाकिस्तान 140 6,501 158 53.72
4 माइकल बेवन ऑस्ट्रेलिया 232 6,912 108* 53.58
5 एबी डिविलियर्स द. अफ्रीका 228 9,577 176 53.50
6 डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड 56 2,338 134 53.13
7 जोनाथन ट्रॉट इंग्लैंड 68 2,819 137 51.25
8 महेंद्र सिंह धोनी भारत 350 10,773 183* 50.57
9 शाई होप वेस्टइंडीज 148 6,113 170 50.52
10 रसी वान डर डुसेन द. अफ्रीका 71 2,657 134 50.13
विज्ञापन

2 of 11
विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट कोहली
इस सूची में नंबर एक पर हैं भारत के विराट कोहली, जो न सिर्फ रन मशीन कहलाते हैं बल्कि उनकी स्थिरता वनडे क्रिकेट में अद्वितीय है। कोहली को वनडे के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है और हाल ही में महान सुनील गावस्कर ने उन्हें सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर बताया था। 58.02 की औसत के साथ कोहली इस समय दुनिया में वनडे में सबसे ज्यादा औसत वाले खिलाड़ी हैं। वनडे में उनके 52 शतक सबसे ज्यादा हैं। वह इस प्रारूप में 306 मैचों में 14,390 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 11
शुभमन गिल - फोटो : PTI
शुभमन गिल
दूसरे स्थान पर भारत के युवा बल्लेबाज और किंग कोहली के उत्तराधिकारी माने जाने वाले और प्रिंस के नाम से मशहूर शुभमन गिल हैं। उनकी कंसिस्टेंसी आने वाले वर्षों में रिकॉर्ड को और ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। गिल ने 58 वनडे मैचों में 56.36 की औसत से 2818 रन बनाए हैं। इनमें आठ शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।

4 of 11
बाबर आजम - फोटो : PCB
बाबर आजम
पाकिस्तान के बाबर आजम पांचवें नंबर पर हैं और वो आधुनिक क्रिकेट के सबसे तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। बाबर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए, हालांकि उनका मौजूदा फॉर्म सवालों के घेरे में है। बाबर ने अब तक 140 वनडे मैचों में 53.72 की औसत से 6501 रन बनाए हैं। इनमें 20 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 11
माइकल बेवन - फोटो : @CricketAus
माइकल बेवन
ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन अपनी शानदार बल्लेबाजी और स्ट्राइक रोटेशन के लिए जाने जाते थे और आज भी उन्हें वनडे के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में गिना जाता है। बेवन ने 232 वनडे मैचों में 53.58 की औसत से 6912 रन बनाए। इनमें छह शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं। बेवन ऑस्ट्रेलिया के स्वर्णिम दौर में अहम बल्लेबाज थे और टीम की कई जीतों में उनका योगदान रहा।
विज्ञापन

6 of 11
एबी डिविलियर्स - फोटो : Twitter
एबी डिविलियर्स
दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार एबी डिविलियर्स हैं। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर डिविलियर्स का 53.50 का औसत उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में रखता है। डिविलियर्स ने 228 वनडे मैचों में 9577 रन बनाए।
विज्ञापन

7 of 11
डेरिल मिचेल - फोटो : ANI
डेरिल मिचेल
न्यूजीलैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार डेरिल मिचेल लिस्ट में छठे स्थान पर हैं और हाल में उनके प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें काफी पहचान दिलाई है। मिचेल का खासियत यह है कि वह जरूरत और परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। वह जरूरत पड़ने पर स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं और कभी भी गियर भी बदल सकते हैं। मिचेल ने अब तक 56 वनडे मैचों में 53.13 की औसत से 2338 रन बनाए हैं। इनमें सात शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।

8 of 11
जोनाथन ट्रॉट - फोटो : Twitter
जोनाथन ट्रॉट
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट इस सूची में शामिल सबसे कम चर्चा में रहने वाले, लेकिन बेहद असरदार बल्लेबाज रहे हैं। ट्रॉट ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन जब तक वह खेले, तकनीकी रूप से सबसे सक्षम बल्लेबाजों में से एक रहे। ट्रॉट ने 68 वनडे मैचों में 51.25 की औसत से 2819 रन बनाए। इनमें चार शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं।

9 of 11
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ANI
एमएस धोनी
इस लिस्ट में आठवें नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान और सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने कई मैचों को अपने दम पर खत्म किया और दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज भी रह चुके हैं। धोनी ने 350 वनडे मैचों में 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए। इनमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं।

10 of 11
शाई होप - फोटो : ANI
शाई होप
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शाई होप इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। वह 148 वनडे मैचों में 50.52 की औसत से 6113 रन बना चुके हैं। इनमें 19 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन

11 of 11
रसी वान डर डुसेन - फोटो : Twitter
रसी वान डर डुसेन
दक्षिण अफ्रीका के डुसेन को एक समय सबसे शानदार टैलेंट में से एक माना जाता था। हालांकि, हालिया फॉर्म उनका कुछ खास नहीं रहा है। डुसेन ने अब तक 71 वनडे में 50.13 की औसत से 2657 रन बनाए हैं। इनमें छह शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें