ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : IPL/BCCI
सोशल मीडिया पर फैसले की घोषणा
37 वर्षीय मैक्सवेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने इसे लिया है। उन्होंने लिखा, 'आईपीएल में बिताए गए कई यादगार सीजन के बाद, मैंने इस साल अपना नाम ऑक्शन में न डालने का फैसला किया है। यह एक बड़ा निर्णय है, और मैं इसे बहुत कृतज्ञता के साथ ले रहा हूं, क्योंकि इस लीग में मुझे काफी कुछ दिया है।' मैक्सवेल ने अपनी पोस्ट में यह भी इशारा किया कि उनकी आईपीएल यात्रा अब समाप्त हो सकती है।
मैक्सवेल का भावुक संदेश
अपनी पोस्ट में मैक्सवेल ने आईपीएल को धन्यवाद देते हुए कहा, 'आईपीएल ने मुझे बेहतर खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि बेहतर इंसान भी बनाया है। इस लीग में मैंने विश्व-स्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेला, शानदार टीमों का हिस्सा बना और भारतीय दर्शकों की ऊर्जा ने हमेशा मुझे प्रेरित किया।' उन्होंने अंत में लिखा, 'यादें, चुनौतियां और भारत में मिली ऊर्जा, हमेशा मेरे दिल में रहेंगी। धन्यवाद, उम्मीद है जल्द मिलेंगे।'