फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 गेंदबाजों ने विश्व कप में मचाया है तहलका, खौफ से थर्राते थे बल्लेबाज

Wed, 22 May 2019 09:37 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वर्ल्ड कप
क्रिकेट विश्व कप के 12वें सीजन के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। जी हां, 30 मई से शुरू होने जा रहे 12वें सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंदन के द ओवल ग्राउंड में 30 मई को उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। 

वहीं, विश्व कप में दो बार की चैंपियन टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में करेगी। कप्तान विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया को इस बार विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इससे पहले आइए हम आपको बताते हैं वर्ल्ड कप इतिहास के वो पांच गेंदबाज जिन्होंने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेटः
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Glenn McGrath
ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)

विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का आता है। मैक्ग्रा ने अपने करियर में 4 विश्व खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 39 मैचों में 71 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने दो 5 विकेट हॉल्स और 9 तीन विकेट हॉल्स अपने नाम किए हैं। वह एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जो तीन बार विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। 2007 में उन्हें 24 विकटें लेने के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार से भी नवाजा गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : social media
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मुथैया मुरलीधरन विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 5 विश्व कप खेले हैं और 40 मैचों में 68 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। मुरली 1996 में विजेता टीम का हिस्सा थे। वहीं 2007 और 2011 में फाइनल मुकाबला खेला था। मुरली 2011 विश्व कप में श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 9 मैचों में 15 विकेट चटकाए थे। 2011 का विश्व कप उनका आखिरी विश्व कप था।

 

4 of 6
वसीम अकरम और सचिन तेंदुलकर - फोटो : file photo
वसीम अकरम (पाकिस्तान)

विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज वसीम अकरम हैं। वसीम की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान 1992 विश्व कप का विजेता भी बना था। वहीं टीम 1999 में फाइनल तक पहुंचने में सफल हुई थी। 1987 से 2003 तक खेले 5 विश्वकप में उन्होंने 38 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 55 विकेट दर्ज हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
chaminda vaas - फोटो : file photo
चमिंडा वास (श्रीलंका)

वन-डे क्रिकेट में 400 विकेट चटकने वाले श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास 1996 से 2007 के बीच चार विश्व कप में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 31 मैचों में 49 विकेट झटके। उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट है। 1996 में टीम विजेता बनी थी। वहीं 2007 में भी फाइनल तक का सफर तय किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जहीर खान - फोटो : getty
जहीर खान (भारत)

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने भारत की तरफ से तीन विश्व कप ( 2003, 2007 और 2011) खेले हैं। इस दौरान जहीर ने 23 मैचों में 44 विकेट चटकाए हैं। 2011 में वह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। 2011 विश्व कप में जहीन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 21 विकेट अपने नाम किए थे। 2011 में भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें