आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है। सभी टीमें रवाना होने की तैयारियों पर काम रही हैं। इस लीग में सभी की निगाहें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर होंगी। वह लंबे अंतराल के बाद मैदान पर वापसी करने वाले हैं। सीएसके की नजर एक बार फिर से चैंपियन बनने पर है। इसके लिए उसके खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। टीम के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना पिछले दिनों जमकर अभ्यास करते हुए नजर आए, तो वहीं धोनी ने भी नेट्स में अपने हाथ खोले हैं। आईपीएल के तीन खिताब जीत चुकी सीएसके के लिए रैना और धोनी ने जमकर रन बनाए हैं। आइए जानते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के उन पांच बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक रन बटोरे हैं।