फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB के लिए इन पांच बल्लेबाजों ने जमकर बटोरे हैं रन, खूब चला है विराट-डीविलियर्स का बल्ला

Fri, 14 Aug 2020 09:22 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
RCB - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम आईपीएल में एक बार फिर से धूम मचाने के लिए तैयार है। आरसीबी की टीम में हमेशा दिग्गज धुरंधर खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन आईपीएल की ट्रॉफी अभी तक उसके हाथ नहीं लगी है। कई धुरंधर खिलाड़ियों ने आरसीबी के लिए जमकर रन बटोरे हैं। आइए जानते हैं पांच ऐसे बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने आरसीबी के लिए सर्वाधिक रन बनाए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली का खेल आईपीएल में एकदम बदल जाता है। कई बार वो ओपनिंग भी करते हैं। कप्तान के तौर पर कोहली अभी तक इस लीग में सफल नहीं हुए हैं, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर वो सबसे आगे हैं। कोहली आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक 5412 रन बनाए हैं। साल 2008 में आरसीबी से जुड़ने के बाद से अभी तक वो इस टीम का हिस्सा हैं। कोहली ने 177 मुकाबले आरसीबी के लिए खेले हैं और 5412 रन बनाए हैं। उनके नाम पांच शतक और 36 अर्धशतक दर्ज हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
AB de Villiers
कप्तान विराट कोहली के साथ विपक्षी गेंदबाजों की बखिया उधड़ने में उनका साथ देते हैं एबी डीविलियर्स। एबी किस मिजाज के बल्लेबाज हैं, ये बात दुनिया जानती है। एबी 2011 में आरसीबी से जुड़े थे और इस टीम के साथ उनका सफर अबतक जारी है। आरसीबी के लिए डीविलियर्स ने 126 मैच खेले हैं और 3724 रन बनाए हैं। उन्होंने 159.55 की स्ट्राइक रेट से 30 अर्धशतक भी जड़े हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 133 रन है।

4 of 6
chris gayle
साल 2011 से 2017 तक धमाकेदार कैरेबियन बल्लेबाज क्रिस गेल आरसीबी का हिस्सा रहे हैं। गेल ने आरसीबी के लिए  85 मैच खेले हैं और 3163 रन बनाए हैं। आईपीएल में गेल के नाम छह शतक दर्ज हैं, जिनमें से पांच उनहोंने आरसीबी के लिए खेलते हुए बनाए हैं और उनके नाम 19 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

5 of 6
jacques kallis - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार जैक्स कैलिस 2008 से 2010 तक आरसीबी का हिस्सा रहे हैं। इस टीम के लिए खेले 42 मुकाबले में उन्होंने 1132 रन बनाए हैं। संकट में फंसी टीम को कैलिस ने कई बार अपने बेहतरीन खेल से बाहर निकाला है। उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए 10 अर्धशतक जड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rahul dravid - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक राहुल द्रविड़ भी आरसीबी का हिस्सा का रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट के इस महान बल्लेबाज ने फटाफट क्रिकेट में भी शानदार खेल दिखाया है। द्रविड़ ने आरसीबी के लिए 43 मैच में 898 रन बनाए हैं। उन्होंने 122.84 की स्ट्राइक रेट से आरसीबी के लिए चार अर्धशतक भी लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें