फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल 

Thu, 29 Dec 2016 03:41 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
साल 2016
साल 2016 में क्रिकेट प्रशंसकों ने क्रिकेट के कई रिकॉर्ड बनते और टूटते देखे। इस दौरान बहुत से ऐसे पल आए जो सालों तक लोगों के जहन में बने रहेंगे आईए साल 2016 के क्रिकेट की दुनिया के कुछ बेहतरीन पलों पर नज़र डालते हैं। 
विज्ञापन

तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल 

2 of 13
एशिया कप चैंपियन
टीम इंडिया ने जीता पहला टी-20 एशिया कप खिताब

साल 2016 में पहली बार एशिया कप टी-20 के फॉर्मेट में खेला गया। इसके फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराकर छठवीं बार एशिया कप खिताब पर कब्जा किया। मीरपुर में खेले गए फाइनल मुकाबला वर्षा से बाधित रहा लेकिन विराट कोहली और शिखर धवन की जोड़ी भारत को जीत के मुहाने तक ले गई और कप्तान धोनी ने हमेशा की तरफ फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए भारत को एक बार फिर एशिया का सिरमौर बना दिया। 
विज्ञापन

तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल 

3 of 13
फैफ डु प्लेसिस
डू प्लेसिस का 'लॉलीगेट'

जेंटलमेंस गेम कहलाने वाले क्रिकेट का विवादों से गहरा नाता हो गया है। कार्यवाहक कप्तान फैफ डू प्लेसिस की सरपरस्ती में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर में घुसकर पहले वनडे में 5-0 से मात दी इसके बाद तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से मात दी। पहले दो मैचों में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को कोई मौका नहीं दिया। लेकिन कैमरे की जद में कथित रूप से बॉल टेंपरिंग करते अफ्रीकी कप्तान पकड़े गए। इसे लेकर बड़ा विवाद हुआ। कैमरे की फुटेज में दिखाई पड़ रहा था कि फेफ अपने मुंह में पड़ी मिंट का इस्तेमाल गेंद को चमकाने के लिए कर रहे हैं। मीडिया में इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद आईसीसी ने मामले की सुनवाई की और उन्हें गेंद से छेड़छाड़ को दोषी पाया।

तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल 

4 of 13
दक्षिण अफ्रीकी टीम
पहली बार सीरीज में ऑस्ट्रलिया का सूपड़ा साफ  

ऑस्ट्रेलियाई टीम का वनडे क्रिकेट इतिहास में किसी सीरीज में सूपड़ा साफ नहीं हुआ था लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार उन्हें 5-0 से हार का स्वाद चखवा दिया। सीरीज के तीसरे वनडे में डेविड मिलर की नंबर 6 पर शानदार 118 रन की पारी की बदौलत 371 रन चेज कर सीरीज से कब्जा किया। इसके बाद न्यूलैंड्स में खेले गए वनडे में डेविड वार्नर की शानदार 173 रनों की पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 327 रनों का पीछा नहां कर सकी।  कई लोगों का तर्क है कि दोनों ही टीमों के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिए जाने के कारण सीरीज का यह परिणाम रहा।
विज्ञापन

तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल 

5 of 13
करुण नायर - फोटो : SELF
करुण नायर का तिहरा शतक 

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट में भारत को बल्लेबाजी का एक नया सितारा मिला। नायर 84 साल के भारतीय क्रिकेट इतिहास में तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने। उनकी पारी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने अपने टेस्ट करियर के तीसरे टेस्ट की तीसरी पारी में शतक लगाया और उसे तिहरे शतक में तब्दील कर दिया। सबसे कम टेस्ट पारियों में तिहरा शतक बनाने का नया रिकॉर्ड है। 
 
विज्ञापन

तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल 

6 of 13
विराट कोहली - फोटो : hashguns
भारत बना दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम

टीम इंडिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक रैंक हासिल करने के बाद  टेस्ट चैंपियनशिप गदा गिया गया। न्यूजीलैंड को इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट में मात देने के बाद टीम इंडिया को नंबर एक पर आने का मौका मिला। विराट कोहली को यह गदा पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने दी। इससे पहले इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से बराबर करने वाला पाकिस्तान कुछ दिनों तक ही विश्व की नंबर एक पायदान पर रह सका। 
विज्ञापन

तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल 

7 of 13
विराट कोहली का पहला दोहरा शतक
विराट कोहली ने जड़ा अपना पहला दोहरा शतक 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए क्रिकेट के हर फॉर्मेट में यह साल बेहतरीन रहा। वेस्टइंडीज दौरे पर विराट ने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। इसके साथ ही विदेशी सरजमीं पर दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। विराट ने दोहरा शतक बनाने के बाद जिस अंदाज में पिच को चूमा ऐसा अमूमन भारतीय खिलाड़ी नहीं करते हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अकसर ऐसा करते देखा गया है।

तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल 

8 of 13
बांग्लादेश की जीत
अफगानिस्तान ने दी वेस्टइंडीज को मात 
टी-20 विश्वकप में अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 6 रन से मात देकर इतिहास रच दिया। दोनों के बीच नागपुर में खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुक्सान पर 123 रन बनाए। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 117 रन बना सकी। 

तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल 

9 of 13
मोहम्मद आमिर - फोटो : getty
मोहम्मद आमिर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी

साल 2010 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद पांच साल के प्रतिबंध का सामना करने वाले मोहम्मद आमिर ने उसी लॉर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ ही वापसी की। चार मैचों की सीरीज में आमिर ने 12 विकेट हासिल किए और 2-2 से सीरीज की बराबरी में अहम योगदान दिया।  

तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल 

10 of 13
मिसबाह उल हक
लॉर्ड्स के मैदान पर मिसबाह ने लगाई पुशअप्स 

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक ने पाकिस्तानी सेना के साथ किए वादे को लॉर्ड्स के मैदान पर पुश अप्स लगाकर पूरा किया। लॉर्ड्स में 154 गेंदों में शतक पूरा करते ही मिसबाह ने मैदान पर दस पुशअप्स लगाई। पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी इसपर उनका अभिवादन कर रहे थे।  42 साल 47 दिन के मिसबाह ने पुशअप्स लगाने के बाद कहा कि मैंने एब्टाबाद में सेना के जवानों के साथ ट्रेनिंग करने के बाद कहा था कि मैं यहां से जाने के बाद जब भी शतक लगाउंगा उसके बाद दस पुश अप्स लगाउंगा। यह मुझे याद दिलाएगा कि हम इस ट्रेनिंग कैंप  में आए थे। 

तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल 

11 of 13
ब्रैंडंम मैकुलम
विदाई टेस्ट में जड़ा टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज शतक 

अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेल रहे ब्रैडम मैकुलम ने बल्ले से ऐसी आतिशबाजी की जिसे लंबे समय तक क्रिकेट प्रेमी नहीं भूल पाएंगे। मैकुलम ने हेडिंग्ले ओवल के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 गेंदों में शतक जड़ डाला। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक था। जब वह बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए तब कीवी टीम ने 32 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने जो किया वो इतिहास बन गया। मैकुलम से पहले टेस्ट क्रिकेट के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड विवियन रिचर्ड्स और मिसबाह उल हक के नाम साझा रूप से दर्ज था। इन दोनों ने 56 गेंदों में टेस्ट शतक बनाया था। बार टी-20 विश्वचैंपियन बना दिया।  

तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल 

12 of 13
धोनी रन आउट
बांग्लादेश के खिलाफ धोनी का रन आउट 

टी-20 विश्वकप के दौरान चेन्नई में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को रोमांचक अंदाज में 1 रन से मात दी थी। जीत के हीरो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे। जीत के लिए 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी। हार्दिक पंड्या द्वारा फेंके गए अंतिम ओवर में बांग्लादेश केवल नौ रन बना सकी। ओवर की शुरुआती तीन गेंदों में भारत ने नौ रन गंवा दिए थे लेकिन अंतिम तीन गेंदों पर विपक्षी टीम को एक भी रन नहीं बना सकी। चौथी और पांचवीं गेंद पर विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश को अंतिम गेंद पर 2 रन की आवश्यकता थी। पांड्या द्वारा फेंकी गेंद सीधे धोनी के ग्लव्स में आई। धोनी ने नॉन स्ट्राइक पर खड़े मुस्तफिजुर से पहले स्टंप्स तक पहुंच कर रन आउट कर दिया और टीम इंडिया को एक रन से जीत दिला दी। यदि बांग्लादेश एक रन बनाने में सफल हो जाता तो टीम इंडिया को सुपर ओवर तक जाना पड़ता और धोनी ऐसा नहीं चाहते थे।
विज्ञापन

तस्वीरों में साल 2016 के क्रिक्रेट की दुनिया के दस बेहतरीन पल 

13 of 13
कार्लोस ब्राथवेट
कार्लोस ब्रेथवेट के विश्व विजयी छक्के 

कोलकाता का ईडन गार्डन मैदान एक बार फिर ऐसे दृश्य का साक्षी बना जिसे आने वाले कई साल तक क्रिकेट प्रेमी नहीं भूल पाएंगे। भारत की मेजबानी में खेले गए टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जो रूट(54) और जोस बटलर(36) की शानदार पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली ओपनर क्रिस गेल और जॉनसन चार्ल्स की जोड़ी पार्टटाइम गेंदबाज जो रूट का शिकार बनकर पवेलियन लौट गए। एक तरफ लगातार विकेट गिरते गए लेकिन दूसरी तरफ मार्वन सैमुअल्स विकेट थामे रहे और 85 रन की पारी खेली। अंतिम ओवर में जीत के लिए 19 रन की आवश्यक्ता थी। इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन ने बेन स्टोक्स के हाथों में गेंद थमा दी। ब्रेथवेट ने स्टोक्स की लगातार चार गेंदों में चार छक्के जड़कर वेस्टइंडीज को दूसरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें