फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दौरे से पहले बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने कसी कमर, इस लीग में करेंगे अपने हुनर का प्रदर्शन

Mon, 07 Oct 2019 03:08 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले महीने अफगानिस्तान के हाथों टेस्ट में मिली करारी हार के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कड़ा फैसला लिया है। बांग्लादेश के राष्ट्रीय चयनकर्ता हबीबुल बशर ने स्पष्ट कर दिया है कि देश के शीर्ष क्रिकेटरों को भारत के टेस्ट दौरे से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (एनसीएल) में खेलना होगा। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही इनका चयन भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में होगा।

 
विज्ञापन

2 of 4
शाकिब अल हसन - फोटो : hindustan times
हबीबुल बशर ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि बिना किसी वैध कारण के किसी को भी एनसीएल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, शाकिब अल हसन और लिटन कुमार दास इस समय कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं, जिन्हें छूट दी जाएगी। ए टीम में खेल रहे और अन्य बांग्लादेशी क्रिकेटरों को भारत दौरे के लिए चुने जाने के लिए एनसीएल में खेलना होगा। तमीम इकबाल, मुश्फिकुर रहीम और महमूदुल्लाह रियाद जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी चार साल के अंतराल के बाद एनसीएल में दिखाई देंगे।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेनियल विटोरी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत दौरे से पहले बांग्लादेश के नव नियुक्त गेंदबाजी सलाहकार डेनियल विटोरी 25 अक्टूबर को शिविर से जुड़ेंगे। भारत दौरा तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से शुरू होगा जिसके बाद दो टेस्ट मैच इंदौर (14 से 18 नवंबर) और कोलकाता (22 से 26 नवंबर) में खेले जायेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
बांग्लादेश क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई
बीसीबी क्रिकेट के चेयरमैन अकरम खान ने जानकारी दी कि टीम के एकदिवसीय मैचों के बैटिंग कंसल्टेंट नील मैकेंजी इंदौर में भारत के खिलाफ ओपनिंग टेस्ट में टीम का मार्गदर्शन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें