फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करन से लेकर पूरन तक, ये रहे IPL 2019 के 5 सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

Wed, 19 Dec 2018 09:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ipl 2019
आईपीएल 2019  के लिए मंगलवार को खिलाड़ियों की नीलामी संपन्न हुई। फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश की। आईपीएल के 12वें सीजन की  नीलामी के लिए फ्रेंचाइजी ने कई खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेला तो वहीं कई को निराश किया। आइए जानते हैं वो 5 विदेशी खिलाड़ी, जिनपर फ्रेंचाइजी ने खोली अपनी तिजोरीः
विज्ञापन

2 of 6
सैम करन
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, लेकिन आईपीएल नीलामी में पहली बार उतरे करन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। बता दें कि सैम करन ने हाल ही में टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

3 of 6
कोलिन इनग्राम
कोलिन इनग्राम
दक्षिण अफ्रीका के 33 वर्षीय बल्लेबाज कोलिन इनग्राम को दिल्ली कैपिटल ने 6 करोड़ 40 लाख में खरीदा है। कोलिन को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल और सनराइजर्स के बीच जंग देखने को मिली, लेकिन दिल्ली ने कोलिन पर बड़ा दांव खेलकर को अपने कब्जे में किया।

कार्लोस ब्रैथवेट

4 of 6
carlos brathwaite
कार्लोस ब्रैथवेट
कैरेबियाई टीम के धाकड़ ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट को दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा। ब्रेथवेट का बेस प्राइज 70 लाख रुपये था। ब्रेथवेट वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने साल 2016 के टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में चैंपियन बनाया था। इससे पहले ब्रेथवेट आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन

शिमरोन हेटमायर

5 of 6
Shimron Hetmyer
नीलामी की शुरुआत में पहले तीन खिलाड़ियों पर किसी ने दांव नहीं खेला। इसके बाद वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकोलस पूरन

6 of 6
nicholas pooran
कैरेबियाई ऑलराउंडर निकोलस पूरन को अपने साथ जोड़ने के लिए पंजाब पूरा जोर लगा दिया। पूरन की बेस प्राइस 75 लाख रुपए हैं और 4.20 करोड़ पर पंजाब ने निकोलस पूरन  को अपनी टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें