फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: ड्वेन ब्रावो से लेकर लसिथ मलिंगा और युजवेन्द्र चहल तक, ये हैं आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज

Wed, 15 Mar 2023 12:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट ड्वेन ब्रावो के नाम हैं। उन्होंने 161 मैच में 183 विकेट लिए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर लसिथ मलिंगा हैं, जिन्होंने 170 विकेट झटके हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2023 की शुरुआत मार्च के अंत में हो रही है। बीसीसीआई ने लीग मैच का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जबकि प्लेऑफ के मुकाबलों और फाइनल का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। इस बार जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे की स्टार गेंदबाज चोट की वजह से टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, अश्विन और चहल जैसे गेंदबाज एक्शन में दिखेंगे, जो इस टूर्नामेंट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। यहां हम आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो

2 of 11
ड्वेन ब्रावो - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने लिए हैं। ब्रावो ने 161 मैच में 183 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 पारियों में तीन या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। हालांकि, अब ब्रावो आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं। अपने आईपीएल करियर में वह चेन्नई के अलावा मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस की टीम का भी हिस्सा रहे।
विज्ञापन

लसिथ मलिंगा

3 of 11
लसिथ मलिंगा - फोटो : social media
आईपीएल के शुरुआती कई सीजन तक लसिथ मलिंगा इस लीग के सबसे सफल और खतरनाक गेंदबाज रहे। मुंबई इंडियंस के लिए मलिंगा ने शानदार प्रदर्शन किया और इस टीम को चैंपियन बनाने में भी अहम योगदान दिया। मलिंगा ने 122 मैच में 170 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने एक मैच में पांच विकेट और 18 मुकाबलों में तीन या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।

अमित मिश्रा

4 of 11
अमित मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
अमित मिश्रा भी आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। हालांकि, कभी भी मलिंगा की तरह अमित मिश्रा का दबदबा नहीं रहा, लेकिन वह हमेशा से ही विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। मिश्रा ने 154 आईपीएल मैचों में 166 विकेट लिए हैं। उन्होंने भी एक मुकाबले में पांच विकेट और 16 मैचों में तीन या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

युजवेन्द्र चहल

5 of 11
युजवेन्द्र चहल - फोटो : IPL/BCCI
युजवेन्द्र चहल भी आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हैं। चहल ने 131 मैचों में 166 विकेट लिए हैं। उन्होंने एक मुकाबले में पांच विकेट लेने का कारनामा किया, जबकि 14 मैचों में तीन या उससे ज्यादा विकेट मिले। चहल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, उन्होंने बैंगलोर के लिए खेलते हुए अपना नाम बनाया और इसी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में भी जगह बनाई।
विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन

6 of 11
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : IPL/BCCI
रविचंद्रन अश्विन भी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। अश्विन शुरुआत में कई साल तक चेन्नई की टीम के लिए खेले, लेकिन बाद में वह इस टीम से अगल हो गए। इसके बाद वह कई अलग-अलग टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। फिलहाल वह राजस्थान की टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने 184 मैच में 157 विकेट लिए हैं और बल्ले से भी उपयोगी पारियां खेली हैं।
विज्ञापन

पीयूष चावला

7 of 11
पीयूष चावला - फोटो : twitter@IPL
पीयूष चावला भी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने 165 मुकाबलों में 157 विकेट लिए हैं। वह 13 बार एक मैच में तीन या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। चावला भी अहम मौकों पर बल्ले से योगदान देने में माहिर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उन्होंने कई मैच अपने बल्ले के दम पर जिताए हैं।

भुवनेश्वर कुमार

8 of 11
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IPL/BCCI
भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास के सबसे सफल भारतीय तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 146 मुकाबलों में 154 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर अब तक पुणे वॉरियर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए खेले हैं। सनराइजर्स के लिए विकेट लेने के अलावा उन्होंने रन रोकने का काम भी बखूबी किया है।

सुनील नरेन

9 of 11
सुनील नरेन - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के सुनील नरेन भी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं। नरेन की फिरकी समझना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल रहा है। आईपीएल के शुरुआती कुछ सीजन में उन्होंने जमकर विकेट चटकाए, लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ संभलकर खेलना शुरु कर दिया। नरेन ने 148 मैचों में 152 विकेट लिए हैं।

हरभजन सिंह

10 of 11
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन ने आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया है। लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता की टीम का हिस्सा बनने वाले हरभजन ने 163 मैचों में 150 विकेट लिए हैं। वह मुंबई को चैंपियन बनाने वाले अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

11 of 11
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
जसप्रीत बुमराह भी आईपीएल में 120 मैच खेलने के बाद दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं। बुमराह ने अब तक मुंबई के लिए 145 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, वह चोट की वजह से इस सीजन में नहीं खेलेंगे। बुमराह डेथ ओवर में विकेट निकालने में माहिर हैं और कंजूसी से रन देने के लिए जाने जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें