आईपीएल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, साउदी को आर्टिकल 2.1.8 के लेवल-1 नियम के तहत दोषी पाया गया है। इस मामले में दोषी पाए गए साउदी ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है। हालांकि, बयान में यह नहीं बताया गया है कि उन्हें फटकार लगाने की वजह क्या है। इस नियम में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और मान्य होता है। वहीं, मामले में उनकी टीम के अधिकारियों ने इसे मंजूर कर लिया है।