फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रोहित शर्मा से बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, 'छक्का लगाओगे तो मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करूंगा'

Thu, 27 Dec 2018 02:04 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rohit and paine
टीम इंडिया ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 443 रन के स्कोर पर घोषित की, जिसके जवाब में स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। मार्कस हैरिस 5* और आरोन फिंच 3* रन क्रीज पर डटे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल टीम इंडिया के स्कोर से 435 रन पीछे हैं जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
टिम पैन
वहीं, टीम इंडिया की पहली पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर कप्तान टिम पेन विकेट की पीछे से कमेंट्री करते दिखाई दिए। इस दौरान पेन ने रोहित शर्मा को आउट करने के लिए आईपीएल तक का जिक्र कर दिया। पेन ने रोहित को छक्का मारने के लिए उकसाया।
विज्ञापन

3 of 5
टिम पैन
यह वाकया उस वक्त का है जब क्रीज पर रोहित शर्मा बल्लेबाज करने उतरे। इस वक्त रोहित शर्मा के सामने नाथन लियोन गेंबाजी कर रहे थे। तभी पेन ने विकेट के पीछे से आवाज लगाते हुए रोहित को कहा, 'मैं हमेशा राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच फंसा रहता हूं कि दोनों में से किस टीम को सपोर्ट करूं, लेकिन अगर रोहित छक्का मार देंगे तो मैं मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करूंगा।'

4 of 5
rohit and paine
बता दें कि पेन ये सारी बातें शॉर्ट लेग पर खड़े साथी खिलाड़ी आरोन फिंच से कह रहे थे। रोहित ने इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद पेन ने एक बार फिर कहा, 'लेकिन राजस्थान रॉयल्स में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gujarat Lions batsman A Finch - फोटो : PTI
यह बात सुनते ही आरोन फिंच ने जवाब दिया, 'मैं भी रॉयल्स के लिए खेल चुका हूं।' फिर पेन ने फिंच की ही खिंचाई करते हुए कहा कि, 'तुम  तो सभी टीमों के लिए खेल चुके हो दोस्त।' जवाब में फिंच ने कहा, 'सिर्फ बैंगलोर को छोड़कर।'

देखें वीडियो:
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें